Reliance Jio की तरफ से कई तरह के प्लान पेश किए जाते हैं। अगर आप Jio के प्री-पेड यूजर्स हैं, तो आज हम आज आपको Jio के एक खास प्री-पेड रिचार्ज के बारे में बता रहे हैं। यह प्लान तो काफी पुराना है लेकिन किफायती है। कंपनी ने इसे साल 2021 में टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद पेश किया था। यह 719 रुपये का प्लान है। इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। अगर इसे महीने के हिसाब से कैलकुलेशन करें तो हर महीने करीब 240 रुपये खर्च होंगे। Jio का यह प्लान ग्राहकों के लिए उसकी वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप (MyJio) के जरिए हासिल कर सकते हैं।
दरअसल, Jio के रिचार्ज प्लान्स में आपको काफी वैरायटी देखने को मिल जाती है। बजट के हिसाब से कंपनी कोशिश करती है कि हर यूजर की पॉकेट का ख्याल रखा जा सके। अगर आप एक प्रीपेड ग्राहक हैं और आपको हर महीने रिचार्ज के झंझट से छुटकारा चाहिए तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट डील साबित हो सकता है।
240 रुपये महीना, रोजाना मिलता है 2GB डेटा
रिलायंस जियो के जिस प्री पेड प्लान की हम बात कर रहे हैं वो 719 रुपये का है। इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। रोजाना 100 SMS भेज सकते हैं। इसमें कुल 84 दिन तक 168GB डेटा मिलता है। रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इस डाटा की बदौलत ग्राहक इंटरनेट संबंधी अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। जिनमें वीडियो देखना गेम डाउनलोड करना और फिल्में डाउनलोड करना आदि शामिल है। इस प्लान के साथ JioSecurity, JioCloud, JioCinema और JioTV का सब्सक्रिप्श फ्री में मिलता है। 2GB डेटा खत्म होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। 719 रुपये के इस प्लान में हर महीने करीब 240 रुपये खर्च होंगे।
239 रुपये में 1.5 GB डेटा
वहीं 239 रुपये का भी प्लान है। इसमें रोजाना 1.5 GB डेटा मिलता है। यह 28 दिनों के लिए है। ऐसे में अगर आप ज्यादा डेटा चाहते हैं तो आपके लिए 719 रुपये वाला प्लान बेहतर साबित हो सकता है। इसमें महीने के हिसाब से 240 रुपये खर्च हो रहे हैं। जबकि 239 रुपये के प्लान में डेटा कम है। लिहाजा अगर आप 1.5 GB से ज्यादा डेटा चाहते हैं तो आपके लिए 719 रुपये वाला प्लान बेहतर साबित हो सकता है।