Reliance Jio Cheapest Rupees 399 Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए रोजाना प्लान्स में कुछ न कुछ नया करता रहता है। जियो अपने पोस्टपेड ग्राहकों का खास ध्यान रखता है। यही कारण है कि 399 रुपये के प्लान में ग्राहकों को काफी सारे फायदे देता है। 399 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 75GB डेटा मिलेगा। साथ ही सभी बड़े OTT प्लेटफॉर्म हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और Amazon प्राइम की फ्री सर्विस भी देता है। यहां आपको जियो के 399 रुपये के पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान के फायदों के बारे में बता रहे हैं।
Reliance Jio का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान (Reliance Jio Rupees 399 Postpaid Plan)
जियो पोस्टपेड यूजर्स को 399 रुपये के प्लान में हर महीने 75GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल और SMS की सर्विस मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को एंटरटेनमेंट के लिए Netflix, Amazon Prime and Disney+ Hotstar का VIP सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसमें वाई-फाई कॉलिंग मिल रही है। वहीं, बेहतर एक्सपीरियंस के लिए फ्री इंटरनेशनल रोमिंग, ISD, सिम होम डिलिवरी (Additional SIM Cards), वर्तमान Jio नंबर को Postpaid में बदलने की सर्विस मिलती है। साथ ही प्रीमियम कॉल सेंटर जैसी सर्विस भी पोस्टपेड ग्राहकों को मिलती है।
Reliance Jio का 399 रुपये का प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rupees 399 Prepaid Plan)
Reliance Jio 399 रुपये का Prepaid Plans भी ऑफर करता है। 399 रुपये के रिचार्ज प्लान में 56 दिन की validity मिलती है। साथ ही रोजाना 1.5 GB data दिया जाता है। यानी, इसमें यूजर्स को कुल 84 GB डेटा मिलता है। इस प्लान में Jio से Jio नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर 2000 Non-Jio मिनट्स मिलते हैं। इसके अलावा Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन और रोज 100 SMS फ्री मिलते हैं। यानी, अब आप स्वयं तय कर सकते हैं कि आपको पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान में से किसमें ज्यादा फायदा मिल रहा है।