ये हैं रिलायंस जियो के 3 सबसे सस्ते प्लान, रोजाना मिलता है 1.5GB डेटा, कीमत 119 रुपये से शुरू

Reliance Jio Cheapest 119 rupees Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान्स के लिए जाना जाता है। जियो के कई ऐसे सस्ते प्लान हैं, जो आपके बजट में बड़े आराम से आ जाएंगे। रिलायंस जियो के सबसे सस्ते प्लान की शुरुआत 119 रुपये से होती है

अपडेटेड May 20, 2023 पर 4:59 PM
जियो के 119 रुपये के प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Reliance Jio Cheapest 119 rupees Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान्स के लिए जाना जाता है। जियो के कई ऐसे सस्ते प्लान हैं, जो आपके बजट में बड़े आराम से आ जाएंगे। रिलायंस जियो के सबसे सस्ते प्लान की शुरुआत 119 रुपये से होती है। इन सस्ते प्ला की खासियत यही है कि इनमें अनलिमिटेड कॉल, इंटरनेट डेटा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की सर्विस भी देते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे..

जियो का 119 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rs 119 Plan)

जियो के 119 रुपये के प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलता है। यानी, आप 14 दिन तक जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। इस प्लान में आपको 14 दिन के लिए 1.5जीबी डेटा मिलेगा। साथ में Jio Security, Jio Cloud और Jio Cinema जैसे अन्य जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।


जियो का 149 रुपये का प्लान (Jio Rs 149 Plan)

रिलायंस जियो 149 रुपये में 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें डेली 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। साथ में Jio Security, Jio Cloud और Jio Cinema जैसे अन्य जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो का 155 रुपये का प्लान (Jio Rs 155 plan)

जियो के 155 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में आपको 28 दिन के लिए 2जीबी डेटा मिलेगा। जब इस प्लान में डेटा खत्म हो जाएगा तो इंटरनेट खत्म नहीं होगा लेकिन स्पीड जरूर कम हो जाएगी। डेटा खत्म होने के बाद इसमें लोकल और STD कॉल की सुविधा मिलती रहेगी।

मिड और स्मॉलकैप ने दिग्गजों की तुलना में किया बेहतर प्रदर्शन, जानिए अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।