जियो का सुपरहिट 75 रुपये का प्लान, 23 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग और SMS का मिलता है फायदा

Reliance Jio Cheapest Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ग्राहकों के बीच सस्ते प्लान के लिए जाता है। अपने बजट को लेकर फिक्रमंद रहने वाले ग्राहकों के लिए बजट प्लान लाता रहता है। ये प्लान हाउसवाइफ और कॉलेज स्टूडेंट के काफी काम आ सकते हैं। जियो का सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है

अपडेटेड May 22, 2023 पर 7:07 PM
Story continues below Advertisement
JioPhone का 75 रुपये का प्लान 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

Reliance Jio Cheapest Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ग्राहकों के बीच सस्ते प्लान के लिए जाता है। अपने बजट को लेकर फिक्रमंद रहने वाले ग्राहकों के लिए बजट प्लान लाता रहता है। ये प्लान हाउसवाइफ और कॉलेज स्टूडेंट के काफी काम आ सकते हैं। जियो का सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है। जियो के पास 100 रुपये से कम कीमत वाले कई प्लान है। ये जियो फोन यूजर और अन्य ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए गए प्लान हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में...

रिलायंस जियो का 75 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 75 Recharge Plan)

JioPhone का 75 रुपये का प्लान 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 2.5GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं। ये प्लान उनके लिए सही है जिन्हें डेटा से ज्यादा जरूरत कॉलिंग की होती है। ये प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है। बाकि, जियो ग्राहक इस प्लान को नहीं ले सकते हैं। आपको 91 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। यही प्लान जियो के अन्य ग्राहकों को के काम आएगा।


रिलायंस जियो का 91 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 91 Recharge Plan)

Jio के 91 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। प्लान में यूजर्स को 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 3GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं। ये प्लान उनके लिए अच्छा है जिन्हे अपने परिवार, दोस्तों के साथ बहुत सारी बातें करनी होती है लेकिन उन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत कम होती है। ये प्लान उन जियो ग्राहकों के काम आएगा और उनके बजट में भी आएगा।

Share Market: आईटी शेयरों में तेजी से निवेशकों की चांदी, एक दिन में ₹2.2 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।