Reliance Jio का तगड़ा प्लान, सिर्फ 240 रुपये में पूरे साल कर पाएंगे अनलिमिटेड बातें, SMS और डेटा भी मिलेगा फ्री

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को किफायती और वैल्यू प्लान के लिए जाना जाता है। अगर आप भी साल भर के लिए सिम एक्टिव रखने के लिए सालाना सस्ते प्लान तलाश रहे हैं तो जियो आपके लिए बेस्ट प्लान लाया है। इसमें एक बार रिचार्ज कराकर आप साल भर के लिए टेंशन फ्री हो जाएंगे

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 8:05 PM
Reliance Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है।

Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को किफायती और वैल्यू प्लान के लिए जाना जाता है। अगर आप भी साल भर के लिए सिम एक्टिव रखने के लिए सालाना सस्ते प्लान तलाश रहे हैं तो जियो आपके लिए बेस्ट प्लान लाया है। इसमें एक बार रिचार्ज कराकर आप साल भर के लिए टेंशन फ्री हो जाएंगे। सालाना प्लान के हर महीने मिलने वाले फायदों की बात करें तो यह आपके रेगुलर मंथली प्लान से ज्यादा सस्ता और वैल्यू फॉर मनी प्लान है। सिर्फ 240 रुपये मंथली खर्च में आप पूरे साल अनलिमिटेड काल, फ्री SMS और इंटरनेट डेटा का फायदा उठा सकते हैं।

Relinace Jio का 2879 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 2,879 Plan)

Reliance Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यानी प्लान में 730GB डेटा मिलेगा। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS की सर्विस मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में जियो ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रहा है। हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड से चलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यानी, आप पूरे साल जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं।


सिर्फ 240 रुपये आएगा मंथली खर्च

जियो के 2,879 रुपये के प्लान का मथंली खर्च देखे तो एक तरह से इसमें आपके हर महीने का खर्च करीब 240 रुपये आएगा। ग्राहकों को 240 रुपये मंथली खर्च में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सर्विस 365 दिन मिलेगी। यानी, आप पूरे साल जिनती मर्जी बातें कर सकते हैं। आपको फोन कभी भी नहीं कटेगा। आप अपने दोस्तों और परिवार से जिनती मर्जी बातें कर सकते हैं।

ये है पैसा वसूल प्लान

जियो के 2,879 रुपये के प्लान में रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। साथ ही jio ऐप्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है। जो भी लोग पूरे साल सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ते ऑप्शन तलाश रहे हैं, उनके लिए ये बेस्ट प्लान है। ये प्लान एक बार रिचार्ज कराने पर आपकी जेब पर असर डालेगा लेकिन अगर इसकी मंथली कॉस्ट को निकाला जाए तो ये ये पूरा पैसा वसूल प्लान है। ये आपके मंथली रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी किफायती है।

महंगाई दर को 6% से नीचे लाकर मॉनिटरी पॉलिसी ने पूरा किया अपना पहला लक्ष्य: RBI Bulletin

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।