Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को सस्ते, किफायती और अपनी बेस्ट सर्विस के लिए जाना जाता है। अगर आप भी साल भर के लिए सिम एक्टिव रखने के लिए सालाना सस्ते प्लान देख रहे हैं, जो जियो के ग्राहकों के लिए ये काम की खबर है। जियो के इस प्लान को आप एक बार रिचार्ज कराकर 12 नहीं करीब पूरे 13 महीने तक टेंशन फ्री जाएंगे। जियो के इस सालाना प्लान के हर महीने मिलने वाले फायदों के साथ मंथली कॉस्ट को देखें तो ये आपके रेगुलर मंथली रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी सस्ता है। सिर्फ 250 रुपये मंथली खर्च में आप पूरे साल यानी 365 दिन + 23 दिन एक्स्ट्रा तक वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही अनलिमिटेड काल, फ्री SMS और इंटरनेट डेटा का फायदा उठा पाएंगे।
Relinace Jio का 2999 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 2,999 Plan)
Reliance Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। ये प्लान वैलिडिटी के मामले में सबसे ज्यादा खास है। यह प्लान 365 दिन + 23 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यानी, अगर देखा जाए तो इस प्लान करीबन 13 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसमें फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS की सर्विस मिलती है। इसके साथ ही इस प्लान में जियो ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
रोजाना की डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट बंद नहीं होगा। आपके हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद मोबाइल डेटा 64kbps की स्पीड से चलता रहेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यानी, आप पूरे साल जितनी मर्जी बातें अपने परिवार और दोस्तों के साथ कर सकते हैं। कभी भी आपका फोन नहीं कटेगा। साथ ही इस प्लान में 100 एसएमएस हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
सिर्फ 250 रुपये आएगा मंथली खर्च
जियो के 2,999 रुपये के प्लान का मथंली खर्च देखे तो एक तरह से इसमें आपके हर महीने की कॉस्ट करीब 250 रुपये आएगी। ग्राहकों को 250 रुपये मंथली खर्च में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सर्विस करीब 13 महीने की वैलिडिटी और डेटा मुफ्त मिल रहा है। यानी, ये जियो का पूरा पैसा वसूल प्लान है।