रिलायंस जियो लेकर आया 2 नए तगड़े प्लान, 225GB डेटा, SMS और अनलिमिटेड कॉल, अब जितनी मर्जी करें बातें

Reliance Jio Prepaid Plan: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Relianc Jio) ने हाल में 2 नए मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं। जियो ने मोबाइल डेटा ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ये प्लान लॉन्च किये हैं। पहला प्लान 2.5GB डेटा के साथ आता है। पहले प्लान में ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही है

अपडेटेड Jan 21, 2023 पर 11:13 AM
रिलायंस जियो (Relianc Jio) ने हाल में 2 नए मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं।

Reliance Jio Prepaid Plan: टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Relianc Jio) ने हाल में 2 नए मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किये हैं। जियो ने मोबाइल डेटा ज्यादा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ये प्लान लॉन्च किये हैं। पहला प्लान 2.5GB डेटा के साथ आता है। पहले प्लान में ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। वहीं, दूसरे प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। आइए जानते हैं इन दो नए प्लान्स के फायदों के बारे में..

रिलायंस जियो 899 रुपये वाला रिचार्ज प्लान (Reliance Jio Rupees 899 Plan)

जियो के 899 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 3 महीने यानी 90 दिनों की है। यानी, इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों तक कुल 225GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सर्विस फ्री मिलेगी। साथ ही ग्राहकों को जियो के OTT ऐप्स की भी सर्विस ग्राहकों को मिलेगी। साथ इसमें ग्राहक 5G डेटा सर्विस भी ले सकते हैं।


रिलायंस जियो 349 रुपये वाला रिचार्ज प्लान (Reliance Jio Rupees 349 Plan)

जियो के 349 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। यानी, इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों में कुल 75GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सर्विस फ्री मिलेगी। साथ ही ग्राहकों को जियो के OTT ऐप्स की सर्विस भी ग्राहकों को मुफ्त मिलेगी।

ये प्लान इन ग्राहकों के आएगा काम

जियो के जिन ग्राहकों को ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करना होता है, ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है। खास बात ये है कि ये प्लान 28 दिन या 56 दिन की वैलिडिटी नहीं बल्कि पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

BSNL का सबसे तगड़ा 66 रुपये का प्लान, पूरे साल करें अनलिमिटेड कॉल, नहीं कटेगा फोन, डेटा और SMS सब मुफ्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।