Reliance Jio: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को किफायती और वैल्यू प्लान ऑफर करता है। अगर आप भी हर महीने के रिचार्ज होने वाले प्लान से परेशान हैं, तो आपके लिए जियो के सालाना प्लान बेस्ट रहेगा। आप एक बार रिचार्ज कर हर महीने के रिचार्ज वाले झंझट से बच सकते हैं। सालाना प्लान के हर महीने मिलने वाले फायदों की बात करें तो यह आपके रेगुलर मंथली प्लान से ज्यादा रहते हैं। 200 रुपये मंथली रिचार्ज खर्च वाले सालाना प्लान में आपको अनलिमिटेड काल, फ्री SMS और इंटरनेट डेटा मिलेगा। साथ ही पूरे साल की वैलिडिटी मिलेगी।
