जियो का सबसे सस्ता 75 रुपये का प्लान, मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS की सर्विस

Reliance Jio Cheapest Rupees 75 Recharge Plans: देश में कई ऐसे ग्राहक होते हैं जिन्हें इंटरनेट की जरूरत ज्यादा नहीं होती। उनके लिए मोबाइल का समसे ज्यादा काम फोन सुनना और करना होता है। जियो अपने ऐसे ही ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए अपने खास प्लान लेकर आया हुआ है

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 8:03 PM
Story continues below Advertisement
रिलायंस जियो का 75 रुपये का प्लान सिर्फ JioPhone के ग्राहकों के लिए है।

Reliance Jio Cheapest Rupees 75 Recharge Plans: देश में कई ऐसे ग्राहक होते हैं जिन्हें इंटरनेट की जरूरत ज्यादा नहीं होती। उनके लिए मोबाइल का समसे ज्यादा काम फोन सुनना और करना होता है। जियो अपने ऐसे ही ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए अपने खास प्लान लेकर आया हुआ है। ये प्लान उन ग्राहकों के काम आएगा। जो कम खर्च में कॉल के फायदे लेना चाहते हैं। अगर आप भी कम बजट के सस्ते प्लान तलाश रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आएगा। यहां आपको जियो के सस्ते प्लान के बारे में बता रहे हैं लेकिन सभी ग्राहक इन प्लान का फायदा नहीं उठा सकते। हालांकि, जियो के इन प्लान्स में भी ग्राहकों अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS और इंटरनेट का फायदा मिलता है।

रिलायंस जियो का 75 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 75 Recharge Plan)

रिलायंस जियो का 75 रुपये का प्लान सिर्फ JioPhone के ग्राहकों के लिए है। ये प्लान अन्य ग्राहकों के लिए नहीं है। 75 रुपये के इस प्लान में JioPhone के ग्राहकों को 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को रोजाना 0.1MB डेटा मिलता है। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 50 SMS मुफ्त मिलते हैं। इसमें बहुत ज्यादा डेटा का फायदा ग्राहकों को नहीं मिलता है।


रिलायंस जियो का सबसे सस्ता 91 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 91 Recharge Plan)

Jio के 91 रुपये के प्लान को कोई भी ग्राहक ले सकते है। अगर आपके पास जियो फोन नहीं है, तो ये सबसे सस्ता प्लान आपके काम आ सकता है। 91 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही रोजाना 0.1MB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 50 एसएसएस मुफ्त मिलेंगे। ये जियो का सबसे सस्ता प्लान है।

RBI इस हफ्ते एक बार फिर बढ़ा सकता है इंटरेस्ट रेट, एक्सपर्ट्स क्यों इसे अंतिम वृद्धि मान रहे हैं?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।