Jio का सबसे सस्ता सुपरहिट प्लान, एक दिन का खर्च सिर्फ 3 रुपये और कीमत 100 रुपये से भी कम

Reliance Jio Cheapest Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) 75 रुपये का है। ये प्लान जियो अपने जियोफोन यूजर्स को दे रहा है। जियोफोन यूजर्स की डिमांड को ध्यान में रखकर ये प्लान लेकर आया है। जियो अपने सस्ते प्लान्स के लिए जाना जाता है। जियो के 75 रुपये के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल और SMS के फायदे मिलते हैं

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
JioPhone का 75 रुपये का प्लान 23 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

Reliance Jio Cheapest Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) 75 रुपये का है। ये प्लान जियो अपने जियोफोन यूजर्स को दे रहा है। जियोफोन यूजर्स की डिमांड को ध्यान में रखकर ये प्लान लेकर आया है। जियो अपने सस्ते प्लान्स के लिए जाना जाता है। जियो के 75 रुपये के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल और SMS के फायदे मिलते हैं। अगर इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट निकाले तो वह सिर्फ तीन रुपये आती है। यहां जानिए इस प्लान की डिटेल..

जियो का 75 रुपये का प्लान (Jio Rupees 75 Recharge Plan)

JioPhone का 75 रुपये का प्लान 23 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 2.5GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं। ये प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए है। ये प्लान सभी जियो सिम के लिए नहीं है। जियो के 75 रुपये के प्लान का एक दिन का खर्च सिर्फ 3 रुपये हैं।


जियो का 91 रुपये का प्लान (Jio Rupees 91 Recharge Plan)

Jio के 91 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 3GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं।

इन ग्राहकों के काम आएगा ये प्लान

ज्यादातर ग्राहकों को वैलिडिटी से ज्यादा जरूरत इंटनेट डेटा की होती है। उन्हें कम रेट में सिर्फ डेटा चाहिए होता है। ऐसी जरूरत कॉलेज और प्रोफेशनल छात्रों को अधिक होती है। तो उन्हें इन प्लान्स के साथ डेटा प्लान का अलग से रिचार्ज कराना होगा। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिनका बजट कम है। वह कम बजट में वैलिडिटी चाहते हैं। साथ ही मुफ्त में कॉल करने का फायदा भी उठाना चाहते हैं।

Delta Corp की सेहत कब तक आएगी पटरी पर? IPO को लेकर भी बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।