Reliance Jio: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। Reliance Jio हाल में 4 नए पोस्टपेड प्लान लेकर आई है। पोस्टपेड यूजर्स के लिए शुरुआती प्लान 299 रुपये में मिल रहा है। जबकि, पहले ये प्लान 199 रुपये से शुरू था। जियो के पहले पोस्टपेड प्लान 199 रुपये से शुरू थे। हालांकि, अब एंट्री लेवल पोस्टपेड प्लन की कीमत बढ़ गई है। यहां आपको जियो के पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं।
Jio का 299 का पोस्टपेड प्लान (Reliance jio 299 rupees postpaid plan)
अब जियो का एंट्री लेवल पोस्टपेड प्लान 299 रुपये से शुरू है। जियो के 299 रुपये के पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को 30GB का डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉल के फायदे जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग शामिल होगी। रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। जियो ग्राहकों को Jio Welcome Offer के तहत अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा भी मिलेगा। यूजर्स को पहले 199 रुपये का एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान मिलता था। अब पोस्टपेड प्लान्स की शुरुआत 299 रुपये से हो रह है। आपको सिम एक्टिवेशन के दौरान 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी, जिससे जियो प्राइम का फायदा भी मिलेगा।
जियो के पुराने 199 के पोस्टपेड पर मिलते थे ये बेनेफिट्स
जियो के 199 रुपये पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को 25GB हाई-स्पीड डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल के बेनेफिट मिलते थे। इसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग के फायदे शामिल थे। साथी ही 100 एसएमएस रोजाना मिलते ते। जियो प्रतिदिन मिलते थे। जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए 99 रुपये अलग देने होते थे। जियो के 299 के प्लान में अब 5GB डेटा एक्स्ट्रा ज्यादा मिल रहा है। बाकि, फायदे पहले जैसे ही हैं। यानी, 5जीबी डेटा के लिए ग्राहकों को 100 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। अब पुराना प्लान ग्राहकों कोनहीं मिल रहा है।