Reliance Jio Happy New Year 2023 Plan: रिलासंय जियो (Reliance Jio) अपने सभी ग्राहकों के लिए हैप्पी न्यू ईयर 2023 प्लान लेकर आई है। जियो के इस जबरदस्त प्लान में इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप का फायदा यूजर्स को मिलेगा। ये प्लान जियो ने काफी किफायती दाम में लॉन्च किया है। जियो के इस खास प्लान की कीमत 2,023 रुपये है। आइए जानते हैं इस प्लान्स के फायदों के बारे में..
जियो हैप्पी न्यू ईयर 2023 प्लान (Jio Happy New Year 2023 Plan)
जियो के इस हैप्पी न्यू ईयर 2023 प्लान की वैलिडिटी 252 दिनों की है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 2.5GB डेटा यानी कुल 640GB डेटा मिलेगा। ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सर्विस मिलेगी। इस प्लान में यूजर्स को जियो ऐप जैसे JioCinema, JioTV, JioCloud और JioSecurity जैसी सर्विस मुफ्त मिलेगी। इस प्लान की कीमत 2,023 रुपये है। यानी, इस प्लान का रोजाना का खर्च 8 रुपये है।
जियो 2999 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 2,999 Plan)
Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी पूरे साल की है। इस प्लान की कीमत 2,999 रुपये है और वैलिडिटी 365 दिनों की है। इसमें जियो ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB रोजाना का डेटा मिलेगा। एक बार रोजाना के डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps पर आ जाएगी।
जियो का 750 रुपये का प्लान (Jio Rupees 750 Plan)
Jio 750 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इसमें जियो ग्राहकों को प्रति दिन 100 एसएमएस के साथ 2.5GB रोजाना का डेटा मिलेगा। अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। एक बार रोजाना के डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64kbps पर आ जाएगी।ग्राहकों को JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud और अन्य ऐप्स का फायदा मिलेगा।