Jio के नये धमाकेदार प्लान, 12 महीने की वैलिडिटी, 2.5GB डेटा रोज और OTT ऐप्स का एक्सेस

Reliance Jio New Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने उन यूजर्स के लिए नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं जो OTT स्ट्रीमिंग कंटेंट को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। ये नए Jio एंटरटेनमेंट प्रीपेड प्लान या तो ZEE5 और SonyLIV या सिर्फ ZEE5 या SonyLIV के साथ आते हैं

अपडेटेड Oct 10, 2023 पर 6:28 PM
Jio के 3,662 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है।

Reliance Jio New Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने उन यूजर्स के लिए नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं जो OTT स्ट्रीमिंग कंटेंट को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। ये नए Jio एंटरटेनमेंट प्रीपेड प्लान या तो ZEE5 और SonyLIV या सिर्फ ZEE5 या SonyLIV के साथ आते हैं। जियो ने अब ओटोटी कंटेंट के लिए मोबाइल रिचार्ज तलाश रहे ग्राहकों को देखते हुए प्लान मार्केट में उतारे हैं। ये नए ऑफर ZEE5 और Sony LIV के साथ Jio सिनेमा ऐप का फायदा भी देतें हैं।

Jio का 3,662 रुपये का प्लान - 365 दिन - 2.5GB प्रति दिन - Sony LIV और ZEE5

Jio के 3,662 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है, जिसके बाद यह 64 kbps पर अनलिमिटेड है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस, अनलिमिटेड 5G डेटा, रोजाना 100 एसएमएस और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा यह Sony LIV और ZEE5 के फायदों के साथ आता है। इस प्लान में JioTV, JioCinema और JioCloud भी शामिल हैं।


जियो 3,226 रुपये प्लान - 365 दिन - 2 जीबी प्रति दिन - सोनी लिव

Jio के हाल के लॉन्च प्लान में 3,226 रुपये का प्लान है, जिसमें प्रतिदिन 2GB डेटा, उसके बाद 64 kbps पर अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस, अनलिमिटेड 5G डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 365 दिन की वैलिडिटी शामिल है। यह Sony LIV फायदों के साथ आता है और इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud भी शामिल हैं।

Adani Group की 3.5 अरब डॉलर के लोन को आगे बढ़ी बात, 3 बैंको को मिली इंटरनल मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।