रिलायंस जियो ने आज 10 शहरों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है। इसमें आंध्र प्रदेश के हिन्दपुर, मदनापल्ले, प्रोद्दातूर , छत्तीसगढ़ के रायपुर, उड़ीसा के तलचर, पंजाब के पटियाला, राजस्थान के अलवर, तेलंगाना के मनचेरियल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और उत्तराखंड के रुड़की शामिल हैं। इसी के साथ True5g नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है।
