जियो का धमाकेदार 296 रुपये का प्लान, 30 दिन चलेगा फोन और मिलेगा 25GB डेटा

Reliance Jio Rupees 296 Plan: क्या आप भी कम खर्च में जियो का एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं। तो रिलायंस जियो का 296 रुपये का प्लान आपकी इन सभी जरूरतों को पूरा करेगा। ग्राहकों को इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कालिंग और डेटा इस प्लान में मिलेगा

अपडेटेड May 17, 2023 पर 8:00 PM
Story continues below Advertisement
जियो का 296 रुपये का प्लान इन ग्राहकों के लिए है बेस्ट।

Reliance Jio Rupees 296 Plan: क्या आप भी कम खर्च में जियो का एक महीने की वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं। तो रिलायंस जियो का 296 रुपये का प्लान आपकी इन सभी जरूरतों को पूरा करेगा। ग्राहकों को इस प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कालिंग और डेटा इस प्लान में मिलेगा। जियो का 296 रुपये का प्लान आपकी 30 दिनों की डेटा और कॉलिंग की जरूरतों को बड़े आराम से पूरा करेगा। ये है इस प्लान की डिटेल्स...

Jio का 296 रुपये का प्रीपेड प्लान

अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान देख रहे हैं तो जियो का 296 रुपये का रिचार्ज प्लान आपके काम आ सकता है। 296 रुपये के Prepaid Plan में 30 दिनों की वैलिडिटी (30 days Validity) मिलती है। इस प्लान में कुल 25जीबी डेटा मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64/kbps पर आ जाएगी। इस ऑफर की खास बात ये है कि इसमें आप 25GB डेटा कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी, इसमें एक दिन की कोई लिमिट नहीं है।


साथ मिलेंगे ये फायदे

जियो के प्लान में वॉइस कॉलिंग भी मिलती है। प्लान में जियो के खुद के ऐप्स JioTV, JioCinema, jio Cloud और JioSecurity का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान के साथ हर रोज 100 SMS भी मिलते हैं।

जियो का 296 रुपये वाला प्लान इन ग्राहकों के लिए हैं बेस्ट

यदि आप रोज 1 जीबी डाटा वाला प्लान नहीं चाहते हैं तो जियो का 296 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है क्योंकि इसमें रोजाना को कोई लिमिट नहीं है। साथ ही ये पूरे महीने का रिचार्ज प्लान है। ये प्लान जियो के ग्राहकों के लिए काफी किफायती रहने वाला है। अगर आप भी एक महीने का रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं जिसमें ज्यादा डेटा मिले तो ये प्लान आपके काम आ सकता है।

इस फंड मैनेजर को पसंद हैं SRF, SKF और PI इंडस्ट्रीज के स्टॉक, जानिए क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।