रिलायंस जियो लेकर आई नए तगड़े प्लान, रोजाना 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल के साथ लें LIVE क्रिकेट का मजा

Reliance Jio Cricket Plan: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने क्रिकेट के दीवानों के लिए नए प्लान लॉन्च किये हैं। ये प्लान जियो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) को ध्यान में रखकर पेश किये गए हैं। जियो के इन प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलेगा। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 219 रुपये है

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 11:48 AM
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने क्रिकेट के दीवानों के लिए नए प्लान लॉन्च किये हैं।

Reliance Jio Cricket Plan: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने क्रिकेट के दीवानों के लिए नए प्लान लॉन्च किये हैं। ये प्लान जियो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) को ध्यान में रखकर पेश किये गए हैं। जियो के इन प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलेगा। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 219 रुपये है। जियो क्रिकेट प्लान अपने सभी ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई है। जो यूजर्स क्रिकेट प्लान में बजट प्लान देख रहे हैं, उनके लिए भी कई ऑप्शन हैं। ये प्लान आज 24 मार्च से सेल के लिए मिल रहे हैं।

जियो का 219 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Jio Rupees 210 Recharge plan)

रिलायंस जियो का 219 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को रोजाना 3GB का डेटा मिलेगा। यानी, 14 दिनों में ग्राहकों को कुल 42GB डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल मिलेगी। इस प्लान में 25 रुपये का वाउचर मिलेगा। इस वाउचर का इस्तेमाल कर 2GB का एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा।


जियो का 399 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Jio Rupees 399 Recharge plan)

रिलायंस जियो का 399 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को रोजाना 3GB का डेटा मिलेगा। यानी, 14 दिनों में ग्राहकों को कुल 84GB डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल मिलेगी। इस प्लान में 61 रुपये का वाउचर मिलेगा। इस वाउचर का इस्तेमाल कर 6GB का एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा।

जियो का 999 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Jio Rupees 999 Recharge plan)

रिलायंस जियो का 999 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 3 महीने वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को रोजाना 3GB का डेटा मिलेगा। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल मिलेगी। इस प्लान में 241 रुपये का वाउचर मिलेगा। इस वाउचर का इस्तेमाल कर 40GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा उठा सकते हैं।

जियो का क्रिकेट डेटा एड-ऑन प्लान (Jio Add On Plan)

जियो ने इस तीन प्लान के साथ 3 ऐड-ऑन प्लान भी लॉन्च किए हैं। ये 50 GB, 100 GB और 150 GB तक का एक्स्ट्रा डेटा के लिए रिचार्ज है। डेटा एड ऑन प्लान 222 रुपये का है जिसमें 50GB का डेटा मिलेगा। इसके अलावा 444 रुपये के प्लान में 100जीबी और 667 रुपये के प्लान में 150जीबी डेटा मिलेगा। 667 रुपये के प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी भी मिलेगी। 444 रुपये के प्लान में 60 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।

इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना सिर्फ सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं, समावेशी होना चाहिए हमारा विकास: आरसी भार्गव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।