जम्मू और श्रीनगर में जियो ने लॉन्च की 5G सर्विस, 304 शहर हुए लिस्ट में शामिल, चेक करें नाम

रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ट्रू 5जी सर्विस अब जम्मू और श्रीनगर में भी ग्राहकों को मिलेगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जियो ट्रू 5जी सेवाओं को शुरू किया। केंद्र शासित जम्मू और कश्मीर के दो शहरों के अलावा 12 राज्यों के 25 अन्य शहर जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं

अपडेटेड Feb 28, 2023 पर 7:25 PM
Story continues below Advertisement
कुल 27 नए शहर जुड़ने के साथ ही जियो ट्रू 5जी 304 शहरों में मिल रही है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ट्रू 5जी सर्विस अब जम्मू और श्रीनगर में भी ग्राहकों को मिलेगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जियो ट्रू 5जी सेवाओं को शुरू किया। केंद्र शासित जम्मू और कश्मीर के दो शहरों के अलावा 12 राज्यों के 25 अन्य शहर जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं। कुल 27 नए शहर जुड़ने के साथ ही जियो ट्रू 5जी 304 शहरों में जा पहुंचा है।

जम्मू और श्रीनगर के अलावा जियो ट्रू5जी से कनेक्ट होने वाले अन्य शहरों की गिनती में आंध्र प्रदेश के अंकपल्ली और मछलीपट्टनम, बिहार के आरा, बेगूसराय, बिहारशरीफ, दरभंगा और पूर्णिया, छत्तीसगढ़ का जगदलपुर, गुजरात का वापी, हिमाचल प्रदेश के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़, झारखंड का कतरास, कर्नाटक का कोलार, महाराष्ट्र का बीड, चाकन, धुले, जालना और मालेगाँव, तमिलनाडु का तिरुनेलवेली, उत्तर प्रदेश का बाराबंकी, उत्तराखंड का मसूरी, पश्चिम बंगाल के बर्धमान, बेरहामपुर, अंग्रेजी बाजार, हाबरा और खड़गपुर शामिल हैं।

लॉन्च इवेंट में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में इमर्सिव तकनीक के प्रयोगों को दिखाया गया। एआर-वीआर डिवाइस जियो ग्लास की झलक भी देखने को मिली। इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में जियो ट्रू5जी सेवाओं को लॉन्च करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। 5जी जम्मू और कश्मीर के लोगों को फायदा पहुंचाएगा। सरकार के डिजिटल इंडिया विजन को साकार करने के सरकारी प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।


सरकार के डिजिटल जम्मू और कश्मीर मिशन का फोकस स्टार्ट-अप ईको-सिस्टम, ई-गवर्नेंस, कृषि, समाज कल्याण, युवा, शिक्षा और हेल्थ पर है। लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि हम जम्मू और श्रीनगर में जियो ट्रू5जी लॉन्च करने को लेकर उत्साहित हैं। दिसंबर 2023 तक जियो ट्रू 5जी जम्मू और कश्मीर के हर शहर को कवर कर लेगा। यह सरकार की प्राथमिकताओं के प्रति जियो की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

जियो ने जम्मू-कश्मीर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 36,000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। यह लॉन्च जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। जम्मू और कश्मीर को डिजिटलाइज करने की हमारे प्रयासों के निरंतर समर्थन के लिए हम सरकार के आभारी हैं। 28 फरवरी 2023 से इन 27 शहरों में जियो यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत इन्वाइट किया जा रहा है। जियो यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 1 Gbps + स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

लगातार दूसरी तिमाही सुस्त रही GDP Growth, Q3 में 4.4% की रफ्तार से ही बढ़ी इकोनॉमी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।