Reliance Jio ने 7 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, कहीं ये आपका शहर तो नहीं? चेक करें ऑफर

Jio Service: रिलायंस जियो देश में तेजी से अपनी 5G सर्विस को विस्तार कर रहा है। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जियो ट्रू 5जी सर्विस को शुरू कर दिया है। गुवाहाटी के साथ साथ रिलायंस जियो ने माँ कामाख्या मंदिर परिसर में अपनी ट्रू 5जी Wi-Fi सर्विस को लॉन्च कर दिया है

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 5:50 PM
Jio Service: रिलायंस जियो देश में तेजी से अपनी 5G सर्विस को विस्तार कर रहा है।

Jio Service: रिलायंस जियो देश में तेजी से अपनी 5G सर्विस को विस्तार कर रहा है। असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जियो ट्रू 5जी सर्विस को शुरू कर दिया है। गुवाहाटी के साथ साथ रिलायंस जियो ने माँ कामाख्या मंदिर परिसर में अपनी ट्रू 5जी Wi-Fi सर्विस को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा 4 राज्यों के 7 अन्य शहरों को जियो नेटवर्क को जोड़ दिया है। कर्नाटक के तीन शहर हुबली-धारवाड़, मैंगलोर और बेलगाम, केरल का चेरतला, तेलंगाना के वारंगल और करीमनगर के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर में भी जियो ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया गया है।

यूजर्स को मिलेगा वेलकम ऑफर

10 जनवरी से गुवाहाटी समेत अन्य 4 राज्यों कर्नाटक (हुबली-धारवाड़, मैंगलोर, बेलगाम), केरल (चेरतला), तेलंगाना (वारंगल, करीमनगर) और महाराष्ट्र (सोलापुर) के 7 शहरों में जियो यूजर्स को वेलकम ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 1 Gbps+ की स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।


5G के लिए असम में किया जाएगा इतना निवेश

लॉन्चिंग कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि 5G स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जियो कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट, जियोग्लास के साथ एआर-वीआर-आधारित हेल्थकेयर, टेली रेडियोलॉजी, कनेक्टेड एम्बुलेंस जैसे स्मार्ट हेल्थकेयर जैसे सॉल्यूशंस बताए गए हैं। इससे शहरी और ग्रामीण आबादी के करीब एक अरब लोगों के जीवन को फायदा होगा। असम में 9,500 करोड़ के अपने मौजूदा निवेश के अलावा जियो राज्य में ट्रू 5G नेटवर्क खड़ा करने के लिए 2,500 करोड़ से अधिक का निवेश कर रहा है। दिसंबर 2023 तक जियो ट्रू5जी सेवाएं असम के हर शहर और हर तालुका में मिल रही होगी।

रिलायंस जियो का 61 रुपये के 5G प्लान (Reliance Jio Rupees 61 5G Plan)

रिलायंस जियो के 61 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 6 जीबी डेटा मिलेगा। जियो का 61 रुपये का प्लान डेटा वाउचर प्लान है। इसमें आपको 6GB, 5GB डेटा के अलावा और कोई फायदा नहीं मिलेगा। इस प्लान क वैलिडिटी नहीं है। जब तक आपका प्लान एक्टिव रहेगा, तब तक के लिए ये प्लान एक्टिव रहेगा। रिलायंस ने 61 रुपये के प्लान के अलावा 119, 149, 179,199 या 209 रुपये के प्लान भी लॉन्च किये हैं। इन प्लान की वैलिडिटी भी आपके एक्टिव रिचार्ज प्लान तक रहेगी। इन रिचार्ज प्लान में भी ग्राहकों को 5G सर्विस मिलेगी। इन सभी प्लान में आपको इंटरनेट ही मिलने वाला है।

जियो वेलकम ऑफर

अगर आप जियो के यूजर हैं और आपके पास एक 5G मोबाइल फोन है। आपके एरिया जियो की 5G सर्विस एक्टिव होनी चाहिए। आपको जियो वेलकम ऑफर के तहत 239 रुपये का रिचार्ज कराना होगा जिसके बाद आप 5जी इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं। 239 रुपये के प्लान के साथ 5G सर्विस मिलेगी।

आईटी सेक्टर में स्थितियां जल्द होंगी सामान्य, फिर लौटेगा डबल डिजिट ग्रोथ का दौर: राजीव गोपीनाथन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।