जियो ने हरिद्वार में शुरू की 5G सर्विस, Jio ऐसा करने वाली पहली टेलिकॉम कंपनी

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने शनिवार को हर की पौड़ी से हरिद्वार में अपनी ट्रू 5G सर्विस शुरू कर दी है। हरिद्वार में सर्विस लॉन्च करने के साथ जियो की 5जी सर्विस देश के 226 शहरों में मिलने लगी है। उत्तराखंड में हरिद्वार राज्य के पवित्र और ऐतिहासिक शहरों की गिनती में आता है। राजधानी देहरादून के बाद हरिद्वार उत्तराखंड का दूसरा शहर है जिसमें जियो 5जी सर्विस दे रहा है

अपडेटेड Feb 04, 2023 पर 4:54 PM
हरिद्वार में सर्विस लॉन्च करने के साथ जियो की 5जी सर्विस देश के 226 शहरों में मिलने लगी है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने शनिवार को हर की पौड़ी से हरिद्वार में अपनी ट्रू 5G सर्विस शुरू कर दी है। हरिद्वार में सर्विस लॉन्च करने के साथ जियो की 5जी सर्विस देश के 226 शहरों में मिलने लगी है। उत्तराखंड में हरिद्वार राज्य के पवित्र और ऐतिहासिक शहरों की गिनती में आता है। राजधानी देहरादून के बाद हरिद्वार उत्तराखंड का दूसरा शहर है जिसमें जियो 5जी सर्विस दे रहा है। हरिद्वार शहर में Jio की 5G सर्विस मिल रही है। रिलायंस जियो ऐसा करने वाली अकेली टेलिकॉम कंपनी बन गई है। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस पर खुशी जाहिर की।

हरिद्वार में शुरू हुई जियो की 5G सर्विस

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि जियो नेटवर्क उत्तराखंड के देहरादून शहर से शुरू की थी, ये अब हरिद्वार शहर में 5जी सर्विस मिलनी शुरू हो गई है। इस सेवा के शुरू होने से हरिद्वार के लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। साथ ही जल्द शुरू होने वाली चार-धाम यात्रा के श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा।


इन राज्यों के शहरों में मिल रही है सर्विस

जियो आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्यों के शहरों में अपनी 5जी सर्विस दे रहे हैं। वहइ इन राज्यों की सरकारों के उनके लगातार समर्थन के लिए आभारी हैं। कंपनी ने इस मौके पर जारी एक बयान में कहा कि हमने पूरे देश में 5G सेवाओं को लॉन्च करने की रफ्तार बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक Jio यूजर्स नए साल 2023 में Jio True 5G की इस परिवर्तनकारी तकनीक का आनंद ले सके। दिसंबर 2023 तक देश के हर कोने में Jio True 5G सेवाओं का आनंद और लाभ लिया जा सकेगा।

मुंबई को कम फंड दिए जाने पर बोलीं FM निर्मला सीतारमण, 'क्या औरंगाबाद और नांदेड़ को कुछ नहीं मिलना चाहिए?'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।