Jio: जियो ने लॉन्च किया सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान, सिर्फ 198 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा

Reliance Jio: रिलायंस जियो ने Jio Fiber ब्रॉडबैंड के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस नए फाइबर प्लान को Back-up Plan नाम दिया गया है। जियो के इस ब्रॉडबैंड 'बैक-अप प्लान' की कीमत 1,490 रुपये है लेकिन इस प्लान का हर महीने का खर्च आपको सिर्फ 198 रुपये आएगा

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 6:55 PM
Reliance Jio: रिलायंस जियो ने Jio Fiber ब्रॉडबैंड के लिए नया प्लान लॉन्च किया है।

Reliance Jio: रिलायंस जियो ने Jio Fiber ब्रॉडबैंड के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस नए फाइबर प्लान को Back-up Plan नाम दिया गया है। जियो के इस ब्रॉडबैंड 'बैक-अप प्लान' की कीमत 1,490 रुपये है लेकिन इस प्लान का हर महीने का खर्च आपको सिर्फ 198 रुपये आएगा। जियो के ग्राहकों को 198 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान को कंपनी ने Tata IPL को ध्यान में रखकर लॉन्च किया है। ग्राहकों के इस प्लान के साथ 10Mbps से लेकर 100Mbps तक की स्पीड का ऑप्शन मिलेगा। ये प्लान ग्राहकों को 30 मार्च से मिलना शुरू हो जाएगा। यह बैक-अप ब्रॉडबैंड कनेक्शन यूजर्स को टाटा आईपीएल (Tata IPL) की बिना रुकावट स्ट्रीमिंग के साथ दूसरे फायदे देगा।

इतनी है इस प्लान की कीमत

जियो फाइबर बैकअप प्लान की कीमत 1,490 रुपये है। इस प्लान में 500 रुपये इंस्टॉलेशन के लिये लिए जा रहे हैं। यानी, आपके प्लान की कीमत 990 रुपये है। ये प्लान ग्राहकों को 5 महीने के लिए मिलेगा। यानी, हर महीने के लिए इसकी कॉस्ट ग्राहकों को करीब 198 रुपये आएगी। बैकअप प्लान लेने के बाद ग्राहकों को 10Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। हालांकि, आपको इस प्लान के लिए पूरे 1,490 रुपये ही देने होंगे।


198 रुपये के प्लान में मिलेंगे ये अन्य फायदे

रिलायंस जियो के 198 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 10 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। साथ ही हर महीने अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा Jio Fiber के इस प्लान में अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉलिंग भी यूजर्स को मिलेगी। जियो फाइबर के इस प्लान में 198 रुपये अंदर ग्राहकों को हाई स्पीड इंटरनेट और OTT के फायदे मिलेंगे। इसमें 4K सेटटॉप बॉक्स के साथ 400 लाइव टीवी चैनल, 6 OTT चैनल Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar, Sony LIV, ZEE5, VOOT Select, ALT Balaji, VOOT Kids, EROS Now भी मिलेगा।

ऐसे लगवा सकते हैं नया जियो फाइबर बैक अप कनेक्शन

आपको नया जियो फाइबर कनेक्शन बुक करने के लिए 60008 60008 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके अलावा आप jio.com/fiber पर जाकर भी नए कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही आप अपने नियर बाई Jio रिटेलर पर जाकर 99 रुपये में बैक-अप कनेक्शन को बुक कर सकते हैं। नए जियो फाइबर कनेक्शन में 1,490 रुपये में बैकअप प्लान, 5 महीने की सर्विस (990 रुपये) और इंस्टालेशन चार्ज (500 रुपये) की कीमत चुकानी होगी। इसके अलावा एंटरटेनमेंट अपग्रेड में 500 रुपये / 1,000 रुपये - 100 रुपये / 200 रुपये प्रति माह 5 महीने के लिए चुकाने होंगे।

BSE ने सेंसेक्स और बैंकेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की लॉट साइज घटाई, अब शुक्रवार को होगी एक्सपायरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।