Reliance Jio Plan: रिलायंस जियो (Jio) ग्राहक अगर हर महीने के रिचार्ज से परेशान हो गए हैं तो 2545 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। ये प्लान 11 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। ग्राहकों को 11 महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेटा प्लान और फ्री SMS की सर्विस भी मिलती है। अगर आप भी ज्यादा समय की वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो ये 336 दिन का प्लान आपके काम आ सकता है। ये प्लान आपको एक बार रिचार्ज कराने पर महंगा लग सकता है लेकिन अगर आप इसके हर महीने के खर्च को देखें तो ये काफी सस्ता प्लान है।
रिलायंस जियो का 2,545 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 2,545 Plan)
ये प्लान जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की गिनती में आता है। तो सबसे पहले बात करते हैं इसकी वैलिडिटी की, इस प्लान में ग्राहकों को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, अगर हम इसमें महीनों की गिनती करें तो यूजर्स को करीबन 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। जियो के प्लान में रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। 11 महीने तक आपके पास 504GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए होगा।
अगर कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में जियों के ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। अगर इस प्लान के अन्य फायदों की बात की जाए तो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud समेत Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानी इन ऐप्स का आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो के 2,545 रुपये के प्लान का 11 महीने के हिसाब से हर हर महीने का खर्च करीब 231 रुपये आता है। एक दिन का खर्च करीब 8 रुपये आता है। इस हिसाब से ये प्लान आपके मंथली प्लान की तुलना में काफी किफायती प्लान है। 231 रुपये महीने के खर्च में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, SMS, 504जीबी इंटरनेट मिल रहा है। ये आपको मंथली प्लान में शायद न मिले। मंथली खर्च और फायदों के हिसाब से ये प्लान वैल्यू फॉर मनी प्लान है।