Get App

हर महीने रिचार्ज से मिलेगी छुट्टी, जियो के 231 रुपये मंथली खर्च वाले प्लान के साथ पाएं 504GB डेटा और फ्री कॉल्स

Reliance Jio Plan: रिलायंस जियो (Jio) ग्राहक अगर हर महीने के रिचार्ज से परेशान हो गए हैं तो 2545 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। ये प्लान 11 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। ग्राहकों को 11 महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेटा प्लान और फ्री SMS की सर्विस भी मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2023 पर 4:43 PM
हर महीने रिचार्ज से मिलेगी छुट्टी, जियो के 231 रुपये मंथली खर्च वाले प्लान के साथ पाएं 504GB डेटा और फ्री कॉल्स
ये प्लान जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की गिनती में आता है।

Reliance Jio Plan: रिलायंस जियो (Jio) ग्राहक अगर हर महीने के रिचार्ज से परेशान हो गए हैं तो 2545 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। ये प्लान 11 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। ग्राहकों को 11 महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेटा प्लान और फ्री SMS की सर्विस भी मिलती है। अगर आप भी ज्यादा समय की वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो ये 336 दिन का प्लान आपके काम आ सकता है। ये प्लान आपको एक बार रिचार्ज कराने पर महंगा लग सकता है लेकिन अगर आप इसके हर महीने के खर्च को देखें तो ये काफी सस्ता प्लान है।

रिलायंस जियो का 2,545 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 2,545 Plan)

ये प्लान जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की गिनती में आता है। तो सबसे पहले बात करते हैं इसकी वैलिडिटी की, इस प्लान में ग्राहकों को 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, अगर हम इसमें महीनों की गिनती करें तो यूजर्स को करीबन 11 महीने की वैलिडिटी मिलती है। जियो के प्लान में रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। 11 महीने तक आपके पास 504GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए होगा।

ये हैं इस प्लान के फायदे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें