Reliance Jio के ग्राहकों के लिए कंपनी कई नये ऑफर्स लेकर आई है। ये सभी ऑफर्स MyJio App पर लिस्ट है। इस Jio Offer के तहत कंपनी अपने यूजर्स को रीचार्ज पर पूरे 20% कैशबैक ऑफर कर रही है। आप अभी जब रिचार्ज कराते हैं तो आपको कैशबैक नहीं मिलता लेकिन अभ रिचार्ज कराने पर आपको 20 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर्स ग्राहकों को बहुत पसंद आने वाले हैं क्योंकि महंगाई के समय में पैसे बचाने का बेनेफिट आपको मिलने वाला है। आइए जानते हैं किन प्लान्स पर क्या मिल रहा है ऑफर..
जियो के 249 रुपये के रिचार्ज प्लान में रोजाना 2GB डेटा 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। यानी आपका महीने में 56 GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाएंगे।
जियो के 555 रुपये के रिचार्ज प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। यानी आपका महीने में 126 GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाएंगे।
जियो के 599 रुपये के रिचार्ज प्लान में रोजाना 2GB डेटा 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। यानी आपका महीने में 168 GB डेटा दिया जाएगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जाएंगे।
इन सभी प्लान्स के साथ कंपनी 20 प्रतिशत कैशबैक दे रही है। यानी, ग्राहक अगर इनमें से कोई प्लान रिचार्ज करता है तो उसे 20 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। ये Jio Offer का फायदा केवल जियो प्रीपेड प्लान्स यानी प्रीपेड यूजर्स के लिए है, फिलहाल इस ऑफर को जियो पोस्टपेड यूजर्स को फायदा नहीं दिया जा रहा है।