Jio का सुपरहिट प्लान! 250 रुपये मंथली खर्च में मिलेगी 388 दिनों की वैलिडिटी, SMS, कॉल और 5G डेटा मुफ्त

Reliance Jio Annual Plan: जियो के कई ऐसे ग्राहक हैं जो अपने लिए सालाना प्लान देखते हैं। ताकि, वह हर महीने रिचार्ज से बच सकें। तभी ज्यादातर ग्राहक अपने लिए ऐसे सालाना प्लान तलाशते हैं जिसमें फायदे उनके रेगुलर मंथली प्लान से ज्यादा और हर महीने का खर्च भी कम आए

अपडेटेड May 06, 2023 पर 7:14 PM
जियो (Reliance Jio) का 2,999 रुपये का सालाना प्रीपेड रिचार्जा प्लान है।

Reliance Jio Annual Plan: जियो के कई ऐसे ग्राहक हैं जो अपने लिए सालाना प्लान देखते हैं। ताकि, वह हर महीने रिचार्ज से बच सकें। तभी ज्यादातर ग्राहक अपने लिए ऐसे सालाना प्लान तलाशते हैं जिसमें फायदे उनके रेगुलर मंथली प्लान से ज्यादा और हर महीने का खर्च भी कम आए। यहां आपको जियो के ऐसे ही हिट सालाना प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको हर महीने का खर्च कम आएगा और फायदा आपके रेगुलर प्लान से ज्यादा मिलेगा। ये है जियो का 2,999 रुपये का सालाना प्रीपेड प्लान और इस प्लान का मंथली खर्च 250 रुपये है। जानिए इसकी खासियत..

रिलायंस जियो का 2,999 रुपये का प्रीपेड प्लान

जियो (Reliance Jio) का 2,999 रुपये का सालाना प्रीपेड रिचार्जा प्लान है। जियो के 2,999 रुपये के प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यानी, पूरे 365 दिन आपका सिम एक्टिव रहेगा। इस प्लान की खासियत ये भी है कि इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 23 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलती है। यानी, आपका प्लान 388 दिनों तक के लिए वैलिड रहेगा। आप साल में एक बार रिचार्ज कराएंगे और पूरे एक साल की छुट्टी हो जाएगी। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5 GB डेटा मिलता है। हर दिन मिलने वाले इंटरनेट डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जाएगी। अगर आप इस प्लान के हर महीने के खर्च की बात करें तो वो सिर्फ 250 रुपये आता है।


सालाना प्लान के अन्य फायदे

इसमें जियों के ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलेगी। साथी ही लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सर्विस भी ग्राहकों को मिलेगी। इस प्लान में रोजाना 100 SMS भी मुफ्त मिलेंगे। अगर इस प्लान के अन्य फायदों की बात की जाए तो प्लान में आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud समेत Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। साथ ही 5G सर्विस का फायदा भी मिलेगा।

Vedanta Resources ने चुकाया 80 करोड़ डॉलर का कर्ज, जानिए डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।