Reliance Jio Recharge Plans: कई मोबाइल यूजर्स ऐसे होते हैं जो अपना रोजाना का डेटा खत्म करने के बाद ऐसे डेटा प्लान देखते हैं जिसमें उनकी रोजाना की जरूरत पूरी हो सके। वह एक सस्ता रिचार्ज कराएं और उन्हें डेटा मिल जाए। जियो ऐसे ही ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए डेटा टॉप अप प्लान लाया है। सिर्फ डेटा के लिए सस्ता टॉप अप प्लान तलाश रहे लोगों के लिए जियो के पास 2 रिचार्ज प्लान हैं। एक 15 रुपये का प्लान और दूसरा 25 रुपये का प्लान। आप सिर्फ 15 रुपये में इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं।
जियो का 15 रुपये का प्लान
अपने यूजर्स की डेली इंटरनेट लिमिट की समस्या को देखते हुए जियो ने 15 रुपये का डाटा एड ऑन प्लान लेकर आया है। अपना रोजाना का डेटा प्लान खत्म होने के बाद आप 15 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। ये रिचार्ज आप अपने स्मार्टफोन से कर सकते हैं। इस 15 रुपये के प्लान में आपको 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की है। इसके जरिये आप सिर्फ 1GB डेटा ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में आपको फ्री कॉल या SMS की सर्विस नहीं मिलती है।
जियो का 25 रुपये का प्लान
डेली इंटरनेट लिमिट की समस्या को देखते हुए जियो ने 25 रुपये का डाटा एड ऑन प्लान दे रहा है। 15 रुपये से अलग 25 रुपये के प्लान में सिर्फ ये फर्क है कि इसमें 2जीबी डेटा मिलता है। अपना रोजाना का डेटा प्लान खत्म होने के बाद आप 25 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। इस 25 रुपये के प्लान में आपको 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके एक्टिव प्लान जितनी रहेगी। इस प्लान में भी आपको फ्री कॉल या SMS की सर्विस नहीं मिलती है।
91 रुपये का रिचार्ज प्लान
Jio के 91 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 3GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं।