जियो के 2 प्लान में है सिर्फ 20 रुपये का फर्क, लेकिन मिलता है 10GB डेटा और कॉल का ज्यादा फायदा

Reliance Jio Rupees Cheapest Plan: टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने किफायती और वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती है। ये सभी तरह के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं

अपडेटेड Jun 05, 2023 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं कई फायदे।

Reliance Jio Rupees Cheapest Plan: टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने किफायती और वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती है। ये सभी तरह के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। जियो के पास कई ऐसे सस्ते प्लान्स है जिनमें अनलिमिटेड कॉल, फ्री अनलिमिटेड डेटा और OTT प्लेटफॉर्म जैसे Amazon Prime, HotStar, नेटफ्लिक्स की सर्विस मिलती है। यहां आपको 179 रुपये और 199 रुपये के प्लान्स के फायदे के बारे में बता रहे हैं। 199 रुपये के प्लान में आपको 179 रुपये के प्लान की तुलना में 10GB एक्स्ट्रा मिल रहा है। आप इसका कैसे फायदा उठा सकते हैं।

रिलायंस जियो 179 रुपये का प्लान - Reliance Jio 179 Prepaid plan

रिलायंस जियो के 179 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। इसमें जियो यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा मिलता है। यानी, यूजर्स को 24GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में हर दिन यूजर्स को 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में जियो ऐप्स JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।


रिलायंस जियो 199 रुपये का प्लान - Reliance Jio 199 Prepaid plan

रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है। इसमें भी जियो यूजर्स को रोजाना 1.5 GB डेटा यानी 34.5GB डेटा मिलता है। यूजर्स को प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सर्विस मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में जियो ऐप्स JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलता है।

दोनों प्लान्स में क्या है अंतर

जियो के 179 रुपये के प्लान में कुल 24GB डेटा मिलता है। जबकि, जियो के 199 रुपये के प्लान में 34.5GB डेटा मिलता है। यानी, 199 रुपये के प्लान में 20 रुपये एक्स्ट्रा देकर 10जीबी डेटा पा सकते हैं।

राहुल यादव ने Info Edge के साथ की डील, ब्रोकर नेटवर्क के लिए लास्ट वैल्यूएशन से 99% डिस्काउंट पर फंड जुटाने का दिया ऑफर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।