Reliance Jio ने लॉन्च किया 222 रुपये का तगड़ा प्लान, मिलेगा 50GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी

Reliance Jio Rupees 222 Recharge Plan: देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए नए और सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान लाती रहती है। Jio 222 रुपये का एक नया रिचार्ज प्लान ग्राहकों को दे रही है जिसमें 4G डेटा की सुविधा मिलती है। यानी, ये प्लान ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी वाले ग्राहकों के लिए बेस्ट प्लान है। हालांकि, कंपनी ने इस प्लान का नाम 'फुटबॉल वर्ल्ड कप डाटा पैक' नाम दिया है

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 6:32 PM
Reliance Jio Rupees 222 Recharge Plan: जियो के 222 रुपये के प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 50GB का डेटा मिलता है।

Reliance Jio Rupees 222 Recharge Plan: देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए नए और सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान लाती रहती है। Jio 222 रुपये का एक नया रिचार्ज प्लान ग्राहकों को दे रही है जिसमें 4G डेटा की सुविधा मिलती है। यानी, ये प्लान ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी वाले ग्राहकों के लिए बेस्ट प्लान है। हालांकि, कंपनी ने इस प्लान का नाम 'फुटबॉल वर्ल्ड कप डाटा पैक' नाम दिया है। हालांकि, ये प्लान फुटबॉल के समय तक सीमित नहीं रहेगा। ये प्लान आगे भी यानी फुटबॉल खत्म होने के बाद भी जारी रहेगा और ग्राहक इस प्लान का फायदा उठा पाएंगे।

रिलायंस जियो का 222 रुपये का प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rupees 222 plan)

जियो के 222 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को कुल 50GB का डेटा मिलता है। ये प्लान एक एड ऑन डेटा प्लान है। यानी, इस प्लान की वैलिडिटी उतने समय ही रहेगी जितना आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी है। हालांकि, इसमें अधिकतम 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। उदाहरण के लिए अगर आपके प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है और आप इस एड ऑन प्लान के साथ रिचार्ज करते हैं तो ये प्लान आपको 30 दिन के लिए ही मिलेगा। यानी, 50GB डेटा आपको अधिकतम 30 दिन के लिए दिया जा रहा है।


बिना किसी परेशानी की देख सकते हैं फुटबॉल वर्ल्डकप

आप बिना किसी परेशानी के फुटबॉल वर्ल्डकप का मजा ले सकते हैं। इस प्लान में आपको कॉलिंग या SMS की सर्विस नहीं मिलती। इसमें सिर्फ आपको इंटरनेट यानी डेटा मिलेगा। इसके साथ आपको दूसरा प्लान भी कॉलिंग और अन्य सर्विस के लिए लेना होगा।

ये हैं इस प्लान के फायदे

जियो के 222 रुपये के प्लान में एक महीने यानी 30 दिन तक 50GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। वहीं, अगर आपका हाई स्पीड 50GB डाटा खत्म हो जाए तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps पर आ जाएगी। इस प्लान का फायदा है कि इस प्लान में डेटा इस्तेमाल करने की रोजाना की कोई लिमिट नहीं है। आप अपनी जरूरत के हिसाम से एक दिन में या 30 दिन में इस डेटा को खत्म कर सकते हैं। ये आपके मौजूदा प्लान के साथ मिलकर काम करेगा।

आज आरबीआई ने जारी की "मैं हूं ना" पॉलिसी, कोटक एएमसी के निलेश शाह ने ऐसा क्यों कहा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।