Reliance Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो ग्राहकों के बीच अपने सस्ते और किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियो ने साल की शुरुआत में 2023 रुपये का प्लान शुरू किया था। ये 2023 रुपये का प्लान 253 दिन यानी करीब 8 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। अगर इस प्लान की मंथली खर्च की बात करें तो ये सिर्फ 240 रुपये आती है। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदों के बारे में..
