Reliance Jio Rupees 899 Plan: हम सभी ज्यादातर ऐसा प्रीपेड प्लान चाहते हैं जिसमें हम साल में एक बार रिचार्ज कराएं और पूरे साल की वैलिडिटी मिल जाए। ऐसा प्लान जो सबसे सस्ता भी हो। देखा जाए तो ऐसे प्लान उन ग्राहकों के लिए सही रहते हैं जो रिचार्ज कराना भूल जाते हैं और आखिर में परेशान हो जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक बार रिचार्ज कराके आप अपना सिम पुरे एक साल के लिए एक्टिव रख सकते हैं। यहां आपको रिलायंस जियो के 899 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें एक बार रिचार्ज कराकर आपकी पूरे साल की छुट्टी हो जाएगी।
जियो का 899 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 899 Plan)
टेलिकॉम कंपनी Jio अपने JioPhone यूजर्स के लिए सबसे सस्ता सालाना प्लान दे रहा है। 899 रुपये के प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 899 रुपये है। ये प्लान जेब पर किफायती होने के साथ कई फायदे भी देता है। ये वैलिडिटी आपको 28 दिन के रिचार्ज प्लान के साइकिल के तौर पर मिलता है। साथ ही हर 28 दिन के लिए 2 जीबी डाटा यूजर्स को मिलता है। कुल मिलाकर आपको 24 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही पूरा डाटा खत्म होने के बाद डाटा की स्पीड 64 Kbps पर आ जता है। इस प्लान की रोजाना कॉस्ट आपको 2.70 रुपये पड़ने वाली हैष।
इसके साथ ही हर 28 दिन के लिए रोज 50 SMS मुफ्त दिये जाते हैं। आपको किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलेगी। इसके अलावा जयो अपने कुछ खास फायदे जैसे JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस भी देगा।
अगर आप जियो फोन यूजर नहीं है तो आपके लिए सबसे सस्ता प्लान 2,545 रुपये का होगा। इस प्लान में आपको 336 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही रोजाना 1.5 जीबी डेटा की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही कॉलिंग और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट आपको करीब 7.60 रुपये पडेगी।