Reliance Jio: रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जियो की वेबसाइट के मुताबिक रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को 2,999 रुपये के सालाना हाई-एंड प्रीपेड प्लान के साथ प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा देना शुरू कर दिया है। जियो का ये प्लान सालाना है जिसमें ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
ये है जियो के 2,999 रुपये के प्लान के फायदे (Reliance Jio Rupees 2999 plan with 5G)
रिलायंस जियो 2,999 रुपये प्रीपेड प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही 912.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यानी, ग्राहकों को रोजाना 2.5GB डेटा प्लान में मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। इसके अतिरिक्त इस प्लान में ग्राहक रोजाना JioTV, JioCloud, JioSecurity, और JioCinema जैसे मोबाइल एप्लिकेशन का मुफ्त इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो हैप्पी न्यू ईयर (Jio Happy New Year) ऑफर 2,999 रुपये के प्लान के साथ मिल रहा है। इस ऑफर के तहत 23 दिन की एक्सट्रा वैलिडिटी मिलती है। साथ ही 75 GB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। इसके लिए आपको कुछ भी एक्स्ट्रा नहीं देना होता है।
300 शहरों में मिल रही है 5G सर्विस
300 शहरों में मिल रही है जियो की 5G सर्विस मिल रही है। इस साल जनवरी में कंपनी ने 5G सर्विस के लिए 61 रुपये का प्लान भी लॉन्च किया था। Jio का 61 रुपये का '5G अपग्रेड' डेटा प्लान 6GB हाई स्पीड डेटा ग्राहकों को देता है और यूजर्स को 5G डेटा इस्तेमाल करने का मौका देता है। 61 रुपये का ये 5जी डेटा पैक 119 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये और 209 रुपये के जियो प्लान्स पर अप्लाई होता है।