Jio का सुपरहिट सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 149 रुपये में मिलता है 20GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल का फायदा

Reliance Jio: रिलायंस जियो अपने सस्ते और उस पर मिलने वाले बेनेफिट्स के लिए जाना जाता है। आज आपको Jio के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बता रहे हैं। जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज 149 रुपये का है। इस रिचार्ज में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मुफ्त SMS जैसी सभी सर्विस मिलती है

अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 2:11 PM
Story continues below Advertisement
Reliance Jio: जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज 149 रुपये का है।

Reliance Jio: रिलायंस जियो अपने सस्ते और उस पर मिलने वाले बेनेफिट्स के लिए जाना जाता है। आज आपको Jio के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बता रहे हैं। जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज 149 रुपये का है। इस रिचार्ज में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और मुफ्त SMS जैसी सभी सर्विस मिलती है। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल और फायदों के बारे में..

रिलायंस जियो का 149 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 149 Plan)

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के सबसे सस्ते प्लान की गिनती में 149 रुपये का प्लान आता है। अगर 149 रुपये के प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। ग्राहकों को 1 जीबी डेटा रोजाना मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिनों की है। यानी, इस प्लान में 20GB डेटा मिलेगा। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए सही है जिन्हें बहुत ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती और जो बहुत महंगा रिचार्ज नहीं कराना चाहते। इस प्लान में 100 SMS की सर्विस भी मुफ्त मिलती है।


कहां से ले सकते हैं ये प्लान

ये प्लान आप ऑनलाइन पेटीएम या जियो ऐप से खरीद सकते हैं।

रिलायंस जियो का 179 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 179 Plan)

रिलायंस जियो के सस्ते प्लान की गिनती में 179 रुपये का प्लान भी आता है। 179 रुपये के प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। आपको 1 जीबी डेटा रोजाना मिलता है। 100 SMS की सर्विस मुफ्त मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 149 रुपये वाले प्लान की तुलना में ज्यादा है। इसमें ग्राहकों को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान उनके लिए बेस्ट हैं जिन्हें बातें ज्यादा करनी होती है और डेटा की जरूरत ज्यादा नहीं होती।

Microsoft जॉइन करेंगे सैम ऑल्टमैन, ग्रेग ब्रॉकमैन भी रहेंगे साथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।