Jio Prepaid Plans: जियो का धमाकेदार ऑफर! सिर्फ 15 रुपये के प्लान में उठाएं इतने GB डेटा का फायदा

Reliance Jio Prepaid Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास कई धमाकेदार प्लान है। अगर आप भी कम डेटा प्लान से परेशान हैं और बार-बार टॉप अप प्लान लेते हैं, तो यहां आपको एक सस्ता ऑप्श बता रहे हैं। सिर्फ डेटा रिचार्ज करने के लिए जियो के पास 15 रुपये का प्लान है। जियो के इस प्लान में आप सिर्फ 15 रुपये में इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं

अपडेटेड May 16, 2023 पर 10:16 AM
Jio के 15 रुपये के प्लान में मिलते हैं ये फायदे।

Jio Prepaid Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास कई धमाकेदार प्लान है। अगर आप भी कम डेटा प्लान से परेशान हैं और बार-बार टॉप अप प्लान लेते हैं, तो यहां आपको एक सस्ता ऑप्श बता रहे हैं। सिर्फ डेटा रिचार्ज करने के लिए जियो के पास 15 रुपये का प्लान है। जियो के इस प्लान में आप सिर्फ 15 रुपये में इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं।

जियो का 15 रुपये का प्लान

अपने यूजर्स की डेली इंटरनेट लिमिट की समस्या को देखते हुए जियो 15 रुपये का डेटा एड ऑन प्लान लेकर आया हुआ है। अपना रोजाना का डेटा प्लान खत्म होने के बाद आप 15 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। ये रिचार्ज आप अपने स्मार्टफोन से जियो ऐप पर जाकर कर सकते हैं। इस प्लान में आपको फ्री कॉल या SMS की सर्विस नहीं मिलती है। 15 रुपये के प्लान में आपको 1GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके बेस प्लान या एक दिन तक रहती है। इस प्लान के जरिये आप सिर्फ 1GB डेटा ही इस्तेमाल कर सकते हैं।


75 रुपये का प्लान

JioPhone का 75 रुपये का प्लान 23 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 2.5GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं।

91 रुपये का रिचार्ज प्लान

Jio के 91 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 0.1MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। कुल मिलाकर जियो के इस प्लान में 3GB डेटा मिलता है। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 फ्री SMS मिलते हैं।

20 साल में 74 हजार बन गए एक करोड़, तिमाही नतीजे पर ब्रोकरेज हुए फिदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।