रिलांयस जियो के तगड़े 3 प्लान, जितनी मर्जी करें बातें और उठाएं फ्री इंटरनेट का फायदा, कीमत सबसे कम

Reliance Jio Top Trending Plans: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्टिशन के बीच कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती और वैल्यू फॉम मनी प्लान लाती रहती है। यहां जियो के ऐसे ही 249 रुपये से शुरू वैल्यू फॉर मनी प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें ज्यादा डेटा, फ्री वॉइस कॉल और SMS मिल रहा है

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 7:59 PM
जियो के 3 सस्ते प्लान, जिसमें रोजाना जितनी मर्जी करें बातें।

Reliance Jio Top Trending Plans: टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्टिशन के बीच कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती और वैल्यू फॉम मनी प्लान लाती रहती है। यहां जियो के ऐसे ही 249 रुपये से शुरू वैल्यू फॉर मनी प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें ज्यादा डेटा, फ्री वॉइस कॉल और SMS मिल रहा है। साथ ही फ्री डेटा का फायदा भी मिल रहा है। ऐसे में अगर किसी बेहतर प्रीपेड रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो आपकी यह तलाश यहां पूरी हो सकती है। यहां आपको रिलायंस जियो के 400 रुपये से कम के रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं।

रिलायंस जियो का 249 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 249 Plan)

रिलायंस जियो के 249 रुपये प्लान की वैलिडिटी 23 दिन की है। इस प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी डेटा रोजाना मिलता है। यानी, ग्राहकों को कुल 46 GB डेटा रिचार्ज प्लान में मिलेगा। इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी मिलतीहै। इस रिचार्ज में देशभर में लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल भी फ्री मिलती है। प्लान में हर दिन 100 SMS का फायदा भी मिलेगा।


रिलायंस जियो का 299 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 299 Plan)

रिलायंस Jio का आप 249 रुपये का रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें रोजाना 2 GB डेटा मिलता है। यानी आपको पूरे महीने में 56GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के तहत आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और Jio ऐप्स जैसे JioTv, JioCinema भी फायदा उठा सकते हैं।

जियो का 349 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 349 Plan)

अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो इसके लिए थोड़ा और पैसे आपको खर्च करना होगा। जियो का 349 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। इसमें हर दिन 3 GB डेटा मिलता है। इसके अलावा आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और जियो ऐप्स का फायदा भी उठा सकते हैं।

Taking Stock : मंदड़ियों का फिर दिखा दबदबा, 1% लुढ़का बाजार, जानें 5 जनवरी को कैसा रहेगा मार्केट मिजाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।