जियो का वैलेंटाइन डे पर तगड़ा ऑफर, इस प्लान पर मुफ्त मिलेगा डेटा और कॉल, अब रात भर नहीं कटेगा फोन

Reliance Jio Valentine Day Offer: Valentine Day के मौके पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है। जियो ग्राहकों को वैलेंटाइन के मौके पर अपने कुछ प्लान के साथ फ्री डेटा और कॉल के साथ कूपन भी दे रही है

अपडेटेड Feb 13, 2023 पर 7:55 PM
Valentine Day के मौके पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है।

Reliance Jio Valentine Day Offer: Valentine Day के मौके पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है। जियो ग्राहकों को वैलेंटाइन के मौके पर अपने कुछ प्लान के साथ फ्री डेटा और कॉल के साथ कूपन भी दे रही है। हालांकि, ये कूपन सभी प्लान्स पर नहीं है। सिर्फ कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर ये ऑफर दिया जा रहा है।

जियो वैलेंटाइन डे ऑफर (Reliance Jio Valentine Day Offer)

रिलायंस जियो अपने 249 रुपये, 899 रुपये और 2,999 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर वैलेंटाइन ऑफर दे रह है। इन ऑफर्स के तहत यूजर्स को 12GB एक्स्ट्रा डेटा मिलगा और साथ कॉल भी मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा कई और डिस्काउंट ऑफर ग्राहकों को दिये जा रहे हैं। जियो के ग्राहक अगर ixigo से 4,500 रुपये या उससे ज्यादा की फ्लाइट बुक करते हैं तो उन्हें 750 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।


रिलायंस जियो का प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Prepaid Plan)

1. जियो के 249 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। रोजाना 2GB मोबाइल डेटा मिलता है। वहीं, रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। इस प्लान में 23 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लॉड आदि सर्विस फ्री मिलती है।

2. जियो के 899 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। रोजाना 2.5GB मोबाइल डेटा मिलता है। वहीं, रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। इस प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लॉड आदि सर्विस फ्री मिलती है।

3. जियो के 2,999 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। रोजाना 2.5GB मोबाइल डेटा मिलता है। वहीं, रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। इस प्लान में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लॉड आदि सर्विस फ्री मिलती है।

अपनी इंश्योरेंस इकाई में कुछ हिस्सेदारी कम करेगा Kotak Mahindra Bank, ये है पूरी योजना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।