Get App

जियो का वैलेंटाइन डे पर तगड़ा ऑफर, इस प्लान पर मुफ्त मिलेगा डेटा और कॉल, अब रात भर नहीं कटेगा फोन

Reliance Jio Valentine Day Offer: Valentine Day के मौके पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है। जियो ग्राहकों को वैलेंटाइन के मौके पर अपने कुछ प्लान के साथ फ्री डेटा और कॉल के साथ कूपन भी दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2023 पर 7:55 PM
जियो का वैलेंटाइन डे पर तगड़ा ऑफर, इस प्लान पर मुफ्त मिलेगा डेटा और कॉल, अब रात भर नहीं कटेगा फोन
Valentine Day के मौके पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है।

Reliance Jio Valentine Day Offer: Valentine Day के मौके पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को खास ऑफर दे रहा है। जियो ग्राहकों को वैलेंटाइन के मौके पर अपने कुछ प्लान के साथ फ्री डेटा और कॉल के साथ कूपन भी दे रही है। हालांकि, ये कूपन सभी प्लान्स पर नहीं है। सिर्फ कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर ये ऑफर दिया जा रहा है।

जियो वैलेंटाइन डे ऑफर (Reliance Jio Valentine Day Offer)

रिलायंस जियो अपने 249 रुपये, 899 रुपये और 2,999 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान पर वैलेंटाइन ऑफर दे रह है। इन ऑफर्स के तहत यूजर्स को 12GB एक्स्ट्रा डेटा मिलगा और साथ कॉल भी मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा कई और डिस्काउंट ऑफर ग्राहकों को दिये जा रहे हैं। जियो के ग्राहक अगर ixigo से 4,500 रुपये या उससे ज्यादा की फ्लाइट बुक करते हैं तो उन्हें 750 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

रिलायंस जियो का प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Prepaid Plan)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें