Reliance Jio Vs Airtel Vs Vodafone Idea Annual Plan: कई बार ग्राहक सालाना रिचार्ज कराकर साल भर की छुट्टी करना ज्यादा पसंद करते हैं। सालाना रिचार्ज से उन्हें हर महीने रिचार्ज नहीं कराना होता और अगर खर्च की बात जाए तो ये काफी किफायती भी होते हैं। यहां आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के सालाना 2,999 रुपये रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। 2,999 रुपये के प्लान में कौन सबसे ज्यादा फायदा ग्राहकों को दे रहा है। यहां यूजर्स को बता दें कि 2,999 रुपये के रिचार्ज प्लान का मासिक खर्च 250 रुपये आता है। 2,999 का अमाउंट देखने में ज्यादा लगता है लेकिन इसमें महीने का खर्च 250 रुपये पड़ता है। आइए जानते हैं सालाना Jio, Airtel और Vodafone Idea के सालाना प्लान के बारे में..
Jio का 2,999 रुपये का प्लान (Jio Annual Rupees 2,999 Plan )
Reliance Jio के 2999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है। यानी प्लान में 912.5GB डेटा मिलेगा। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर मंथली रिचार्ज के तौर पर देखें तो एक तरह से आपका हर महीने करीब 250 रुपये का खर्च आएगा। ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ ही रोजाना 100 SMS मिलेंगे। साथ ही jio ऐप्स जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस मिलेगा।
वोडाफोन आइडिया का 2999 रुपए वाला प्लान (Vodafone Idea Rupees 2,999 Annual Plan)
Vodafone Idea के 2,999 रुपये वाले प्लान में सालाना 850GB डेटा मिलता है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर मंथली रिचार्ज के तौर पर देखें तो एक तरह से आपका हर महीने करीब 250 रुपये का खर्च ही आएगा। ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS मिलेंगे। साथ ही Binge All Night और Vi Movies & TV Classic जैसी सर्विसेज भी ग्राहकों को मिलती है।
एयरटेल का 2,999 रुपये का प्लान (Airtel Rupees 2,999 Annual Plan)
Airtel का 2,999 रुपये का प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलती है। ग्राहकों को इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलेगा यानी सालाना 730GB डेटा मिलेगा। अगर मंथली रिचार्ज के तौर पर देखें तो एक तरह से आपका हर महीने करीब 250 रुपये का खर्च आएगा। प्लान में रोजाना 100 SMS मिलेंगे। साथ ही फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक पर 100 रुपए का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।