Happy Republic Day 2024 Wishes Quotes: भारत 26 जनवरी शुक्रवार को अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। हर साल देश के नागरिक इस दिन को भव्यता और उत्साह के साथ मनाते हैं। समारोह में शानदार सैन्य और सांस्कृतिक प्रोग्राम होता है। यह दिन 26 जनवरी, 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। जबकि भारत को 1947 में औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता मिली लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इसके बाद भारत एक गणतंत्र घोषित होकर एक संप्रभु राज्य बन गया।