Rupees 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक 2,000 रुपये के नोट का मूल्य 30 सितंबर के बाद खत्म हो जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई इसे किसी भी बैंक में नहीं बदलवाता है या जमा करता है, तो यह सिर्फ कागज का एक टुकड़ा बनकर रह जाएंगे। RBI की तरफ से ये क्लैरिफिकेशने उन खबरों के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि 2,000 रुपये के नोट वापस करने की 30 सितंबर की समय सीमा अक्टूबर के अंत तक बढ़ने की संभावना है।
आज बदलवा लें 2,000 रुपये का नोट
19 मई को RBI ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से हटा दिया और नोटों को जमा करने या बदलने के लिए लगभग चार महीने का समय दिया। आरबीआई ने इन नोटों को बदलने या जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर दी थी जो आज है। आज पांचवां शनिवार है और बैंक खुलें हैं। अगर आपके पास भी 2,000 रुपये नोट है, तो उन्हें बैंक में जमा कर दें या इन नोटों के बदलें दूसरे नोट ले लें। 2,000 रुपये के नोट सभी बैंक ब्रांच में बदले जा सकते हैं।
इतने 2,000 रुपये के नोट आए वापिस
सितंबर की शुरुआत में आरबीआई की जानकारी के मुताबिक चलन से हटाए गए 2,000 रुपये के कुल 93 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। आरबीआई के एक बयान के मुताबिक बैंकों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि 31 अगस्त 2023 तक बैंकों में जमा किए गए 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि 31 अगस्त को 0.24 लाख करोड़ रुपये मूल्य के केवल 2,000 रुपये के नोट चलन में थे।
बैंक से नोट बदलने का ये है तरीका
लोग 30 सितंबर तक अपने रिवाइज बैंक खातों में 2,000 रुपये के नोट जमा या बदल सकते हैं। यह सुविधा 23 मई से RBI और देश भर के अन्य सभी बैंकों की ब्रांच में मिल रही है। बैंक ब्रांच के नियमित कामकाज में परेशानी को कम करने के लिए 2,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये मूल्य तक के नोट बदले जा सकते हैं। 2,000 रुपये के नोट को बैंक खाते में जमा करने के लिए KYC नियमों का पूरा होना जरूरी है।