Get App

आज के बाद नहीं चलेंगे 2000 रुपये के नोट, बैंक जाकर बदलवा या जमा कर दें तुरंत

Rupees 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक 2,000 रुपये के नोट का मूल्य 30 सितंबर के बाद खत्म हो जाएगा। अगर कोई 2000 रुपये के नोट को किसी भी बैंक में नहीं बदलवाता या जमा करता, तो यह सिर्फ कागज का एक टुकड़ा बनकर रह जाएंगे। RBI की तरफ से ये क्लैरिफिकेशने उन खबरों के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि 2,000 रुपये के नोट वापस करने की 30 सितंबर की समय सीमा अक्टूबर के अंत तक बढ़ने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2023 पर 12:34 PM
आज के बाद नहीं चलेंगे 2000 रुपये के नोट, बैंक जाकर बदलवा या जमा कर दें तुरंत
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक 2,000 रुपये के नोट का मूल्य 30 सितंबर के बाद खत्म हो जाएगा।

Rupees 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक 2,000 रुपये के नोट का मूल्य 30 सितंबर के बाद खत्म हो जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक अगर कोई इसे किसी भी बैंक में नहीं बदलवाता है या जमा करता है, तो यह सिर्फ कागज का एक टुकड़ा बनकर रह जाएंगे। RBI की तरफ से ये क्लैरिफिकेशने उन खबरों के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि 2,000 रुपये के नोट वापस करने की 30 सितंबर की समय सीमा अक्टूबर के अंत तक बढ़ने की संभावना है।

आज बदलवा लें 2,000 रुपये का नोट

19 मई को RBI ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से हटा दिया और नोटों को जमा करने या बदलने के लिए लगभग चार महीने का समय दिया। आरबीआई ने इन नोटों को बदलने या जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर दी थी जो आज है। आज पांचवां शनिवार है और बैंक खुलें हैं। अगर आपके पास भी 2,000 रुपये नोट है, तो उन्हें बैंक में जमा कर दें या इन नोटों के बदलें दूसरे नोट ले लें। 2,000 रुपये के नोट सभी बैंक ब्रांच में बदले जा सकते हैं।

इतने 2,000 रुपये के नोट आए वापिस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें