ज्यादातर लोगों के लिए घर खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। देश में प्रॉपर्टी खरीदने वाले 81 फीसदी लोगों के लिए घरों की बढ़ती कीमतें बड़ी समस्या बन गई हैं। बीते सिर्फ दो साल में घरों की औसत कीमत 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। एनरॉक कंज्यूमर सेंटिमेंट सर्वे से यह पता चला है। यह सर्वे साल 2025 की पहली छमाही का है। देश के सबसे बड़े 7 शहरों में साल 2023 की दूसरी तिमाही में औसत कीमत 6,001 प्रति वर्ग फीट थी। यह 2025 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 8,990 रुपये प्रति वर्ग फीट पहुंच गई है।