आज कई लोग 60 से पहले रिटायर करना चाहते हैं। खासकर युवाओं में इसकी चाहत बढ़ रही है। इंडिया में रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है। प्राइवेट सेक्टर में रिटायरमेंट उम्र 58 साल है। सरकार की तरफ से कोई सोशल सिक्योरिटी सिस्टम नहीं होने से रिटायरमेंट प्लान और भी जरूरी हो जाती है। अगर कोई व्यक्ति जल्द रिटायर करना चाहता है तो उसे किन बातों का ध्यान रखना होगा? उसकी स्ट्रेटेजी क्या होनी चाहिए? सीएनबीसी-टीवी18 ने इन सवालों के जवाब जानने के लिए रजत चट्टोपाध्याय और विशाल धवन से बातचीत की। चटोपाध्याय एसबीआई म्यूचुअल फंड के ईवीपी हैं। धवन प्लान अहेड वेल्थ एडवाइजर्स के फाउंडर और सीईओ हैं।