LPG Cylinder Price Cut: देश में 1 नवंबर से LPG सिलेंडर के दाम घट गए हैं। हालांकि यह कटौती 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में हुई है। यह सिलेंडर 5 रुपये सस्ता हो गया है। नई दर 1 नवंबर 2025 से लागू है। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की रिवाइज्ड कीमत राजधानी दिल्ली में 1590.50 रुपये है। पहले यह 1595.50 रुपये थी। 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर यानि घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
