Rules Change from 1st April 2024: 1 अप्रैल से देश में होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, आम लोगों पर होगा असर

Rules Change from 1st April 2024: हर महीने की पहली तारीख को पैसे से जुड़े नियमों में बदलाव होता। 1 अप्रैल 2024 से नया फाइनेंशियल ईयर भी शुरू होने वाला है। पहली अप्रैल से एसबीआई बैंक के डेबिट कार्ड का चार्ज बढ़ जाएगा

अपडेटेड Apr 01, 2024 पर 2:20 PM
Rules Change from 1st April 2024: हर महीने की पहली तारीख को पैसे से जुड़े नियमों में बदलाव होता है।

Rules Change from 1st April 2024: हर महीने की पहली तारीख को पैसे से जुड़े नियमों में बदलाव होता। 1 अप्रैल 2024 से नया फाइनेंशियल ईयर भी शुरू होने वाला है। पहली अप्रैल से एसबीआई बैंक के डेबिट कार्ड का चार्ज बढ़ जाएगा। एलपीजी सिलेंडर गैस की कीमतें तय होंगी और NPS में लॉगिन का तरीका बदल जाएगा। यहां पूरी लिस्ट दी गई है जो नियम 1 अप्रैल 2024 से बदल जाएंगे।

बदल जाएगा NPS में लॉगिन का तरीका

1अप्रैल 2024 से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को ऑपरेट करने का सिस्टम बदल जाएगा। सरकार ने ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए इसे पहले से ज्यादा सुरक्षित बना दिया है। अभी तक निवेशक या यूजर ओटीपी के जरिये लॉगिन करते थे, वह आधार बेस्ट ऑथेंटिकेशन के जरिये लॉगिन करेंगे।


पैन को आधार से करना होगा लिंक

सरकार ने पैन कार्ड (Pan Card) को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। पैन को आधार से लिंक (Pan-Aadhaar Link) करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 है। अगर आपने इस डेडलाइन तक पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया गया तो आपका पैन नंबर (Pan Number) डीएक्टिवेट हो जाएगा। आप जुर्माना देकर इसे लिंक कर सकते हैं।

1 अप्रैल से बढ़ जाएगा SBI डेबिट कार्ड का चार्ज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। SBI के कुछ डेबिट कार्ड का सालाना मेंटेनेस चार्ज बढ़ा दिया है। अभी तक एसबीआई बैंक ग्राहक डेबिट कार्ड की मेंटेनेंस के लिए सालाना 75 रुपये दे रहे हैं। अब ये दरें 1 अप्रैल 2024 से रिवाइज हो जाएंगी। बैंक ने अपने ज्यादातर डेबिट कार्ड पर मेंटेनेंस चार्ज को बढ़ा दिया है। बैंक का कार्ड जारी करने का शुल्क कार्ड के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होता है। क्लासिक, सिल्वर, ग्लोबल और कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड के लिए शून्य से लेकर प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए ₹300/+ प्लस जीएसटी हो गया है।

ये हैं रिवाइज चार्जेस

नंबर कार्ड मौजूदा चार्ज रिवाइज चार्जेस (01.04.2024)
1 क्लासिक/सिल्वर/ग्लोबल/कॉन्टेक्टलेस डेबिट कार्ड ₹125/ +GST ₹200/ + GST
2 यंग/गोल्ड/कॉम्बो डेबिट कार्ड/माय कार्ड (इमेज कार्ड) ₹175/ + GST ₹250/+ GST
3 प्लैटिनम डेबिट कार्ड ₹250/ +GST ₹325/+ GST
4 प्राइड/प्रीमियम बिजनेस डेबिट कार्ड ₹350/ +GST ₹425/+ GST

एलपीजी गैस प्राइस

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर प्राइस (LPG Cylinder Price) की कीमतें तय होती है। 1 अप्रैल 2024 को भी एलपीजी की कीमतों को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां तय करेंगी। इस बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ने की उम्मीद लोकसभा चुनावों के कारण कम है।

 

SBI: 31 मार्च तक देश के सबसे बड़े बैंक के ऑफर्स का उठाएं फायदा, दे रहा है सबसे सस्ता होम लोन

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।