Rules Changing from 1st September 2023: 1 सितंबर से बदल रहे हैं पैसे से जुड़े 8 नियम, आपकी जेब को देंगे फायदा

Rules Changing from 1st September 2023: सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। अगले महीने पैसे से जुड़े कई कामों की डेडलाइन भी है और कई नियमो में बदलाव होने वाला है। पैसे से जुड़े नियमों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है

अपडेटेड Aug 30, 2023 पर 11:34 AM
Story continues below Advertisement
हर महीने की पहली तारीख को LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम तय होते हैं।

Rules Changing from 1st September 2023: सितंबर में पैसे से जुड़े कई कामों की डेडलाइन भी है और कई नियमो में बदलाव होने वाला है। पैसे से जुड़े नियमों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस सिलेंडर के दाम तय होते हैं। हालांकि, इस बार सरकार ने पहली तारीख से पहले ही सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये घटा दिये हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनियां 1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा सकती है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में।

तय होंगे सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम तय होते हैं। हालांकि, इस बार सरकार ने फेस्टिवल को देखते हुए लोगों को पहले ही तोहफा दे दिया। रसोई गैस के दाम में 200 रुपये कम कर दिये। अब देखना होगा कि 1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होते हैं या नहीं।


एक्सिस बैंक मैग्नस क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव

एक्सिस मैग्नस क्रेडिट कार्ड के नियम और शर्तें 1 सितंबर 2023 को बदल जाएंगे। एक्सिस बैंक की वेबसाइट के अनुसार कुछ ट्रांजेक्शन पर 1 सितंबर 2023 से शुरू होने वाले EDGE अवॉर्ड्स या फिल एनुअल फीस छूट पर छूट नहीं ली जा सकेगी। एक्सिस बैंक मैग्नस क्रेडिट कार्ड ग्राहक 1 सितंबर 2023 से 1,50,000 रुपये तक के कुल मंथली खर्च पर हर एक 200 रुपये के ट्रांजैक्शन पर 12 EDGE रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे।

आधार फ्री अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डॉक्यूमेंट्स में फ्री अपडेट 14 सितंबर 2023 तक करा सकते हैं। ऐसे में आप 14 सितंबर तक फ्री में अपने आधार के डॉक्यूमेंट को अपडे कर सकते हैं।

2,000 रुपये बदलने का आखिरी दिन

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने के लिए चार महीने का समय दिया था। 2000 रुपये के बैंक नोटों को 30 सितंबर 2023 तक बदला या जमा किया जा सकता है। य

केनरा बैंक 31 अगस्त तक दे रहा है ये ऑफर

केनरा बैंक 3 डोरस्टेप सर्विस पर कोई चार्ज नहीं ले रहा है। इस ऑफर का फायदा आप 31 अगस्त तक उठा सकते हैं।

स्मॉल सेविंग स्कीम के लिए पैन आधार लिंक

स्मॉल सेविंग स्कीम खाताधरकों के लिए 30 सितंबर 2023 तक आधार-पैन लिंक कराना अनिवार्य बना दिया गया है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।

डीमैट नॉमिनेशन

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंटहोल्डर्स के लिए नामांकन करने या नामांकन बदलने का समय 30 सितंबर 2023 तक है।

एसबीआई की वीकेयर योजना (SBI We Care)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर सिटीजन्स के लिए अपनी स्पेशल एफडी स्कीम एसबीआई वीकेयर में निवेश की डेडलाइन को 30 सितंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है। जो भी सीनियर सिटीजन्स इसमें निवेश करना चाहते हैं वे 30 सितंबर तक इसमें अपना पैसा लगा सकते हैं। एसबीआई की सीनियर सिटीजन्स स्कीम में 7.50 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।

मार्केट आउटलुक : उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 30 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।