RuPay कार्ड से पेमेंट करने पर कैब राइड पर मिलेगा 50% का डिस्काउंट, जानें क्या है पूरा ऑफर

RuPay card offers: अगर आप RuPay का क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है

अपडेटेड Sep 12, 2022 पर 6:54 PM
Story continues below Advertisement
कैब राइड पर 50 फीसदी की भारी छूट दी जा रही है।

RuPay card offers: अगर आप RuPay का क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कंपनियां ऑफर लेकर आई है, इसके तहत वह कैब राइड पर 50 फीसदी की भारी छूट दे रही है। इस ऑफर का नाम 'RuPay Festive Carnival' रखा गया है। यानी, अगर आप रूपे कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 50 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। रूपे ने अपनी वेबसाइट और ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए आप रुपे का क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

300 रुपये का मिलेगा डिस्काउंट

रुपे की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप क्रेडिट कार्ड से कैब राइड की पेमेंट करते हैं तो आपको 50 फीसदी यानी मैक्सिमम 100 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको मैक्सिमम 50 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस स्कीम के तहत 2 बार फायदा उठा सकते हैं। अगर आपके पास डेबिट और क्रेडिट दोनों कार्ड हैं तो आप 4 बार फायदा उठा सकते हैं। यानी, आपको कुल 300 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।


 

30 सितंबर तक वैलिड है ऑफर

ये ऑफर 30 सितंबर तक वैलिड है। यानी, 30 सितंबर तक फायदा उठा सकते हैं। ये रुपे का ऑफर सिर्फ उबर से राइड बुक करने पर मिलेगा। अगर आप रुपे के क्रेडिट कार्ड से उबर कैब राइड के लिए पेमेंट करते हैं तो आपको प्रोमो कोड में RUPAYCRED9 और अगर आप डेबिट कार्ड से उबर कैब राइड के लिए पेमेंट करते हैं तो आपको RUPAYDEB9 प्रोमो कोड देना होगा, जिसके बाद ही आपको ये डिस्काउंट मिलेगा।

IT कंपनियों के शेयरों में आज हुई जोरदार खरीदारी, मैनेजमेंट की मजबूत कमेंटरी ने भरा जोश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।