Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत, 6 पैसे बढ़कर 83.19 पर हुआ बंद

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 83.19 के स्तर पर बंद हुआ।हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे बढ़कर 83.20 के स्तर पर खुला। वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये का डे हाई 83.25 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.20 पर है

अपडेटेड Oct 11, 2023 पर 5:16 PM
मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद भी कच्चे तेल का भाव कल कुछ कम हुआ है। 88 डॉलर के पार ब्रेंट का भाव बरकरार है।

Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे मजबूत होकर 83.19 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे बढ़कर 83.20 के स्तर पर खुला था। वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 के स्तर पर बंद हुआ। रुपये का डे हाई 83.25 पर कारोबार कर रहा था। जबकि डे लो 83.20 पर है। वहीं डॉलर इंडेक्स 105.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। डॉलर का डे हाई 105.82 पर नजर आ रहा है। वहीं डॉलर इंडेक्स का डे लो 105.66 पर नजर आ रहा है।

इस बीच मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद भी कच्चे तेल का भाव कल कुछ कम हुआ है। 88 डॉलर के पार ब्रेंट का भाव बरकरार है। WTI में भी $86 के ऊपर कारोबार हो रहा है। इस बीच बॉन्ड यील्ड में दबाव से भी बाजार में तेजी आई है।

इधर संस्थागत निवेशकों के आंकड़ों की बात करें तो कल विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 1,005.49 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से कल कैश मार्केट में 1,963.34 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।अक्टूबर में अब तक FIIs ने 8,645.31 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।जबकि, DIIs की ओर से कल 5,911.61 करोड़ रुपए की खरीदारी देखने को मिली है।


बता दें कि इजरायल-हमास जंग में मरने वालों की संख्या 2,000 के पार जा चुकी है. जबकि, 7,000 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। इजरायल अब गाजा पट्टी के कब्जे पर फोकस कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल कंफर्म किया है कि कुछ अमेरिकी लोगों को भी बंधक बनाया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।