2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए बचे हैं सिर्फ 20 दिन, बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही जाएं ब्रांच

Rupees 2000 Notes Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलर जारी कर चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। साथ ही लोगों को अपने 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था

अपडेटेड Sep 11, 2023 पर 4:04 PM
RBI ने कहा था कि 2000 के नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे।

Rupees 2000 Notes Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलर जारी कर चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। साथ ही लोगों को अपने 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था। 30 सितंबर को खत्म होने में 20 दिन का समय बचा है। इन बचे हुए 20 दिनों में बैंक भी अपनी साप्ताहिक छुट्टी और त्योहारों के कारण बंद रहेंगे। ऐसे में सही होगा कि बैंकों को छुट्टी की लिस्ट को चेक करके जल्द से जल्द अपने 2,000 रुपये के नोट को बदल दिया जाए।

जल्द बदलवा लें 2,000 रुपये के नोट

RBI ने कहा था कि 2000 के नोट 30 सितंबर तक वैध रहेंगे। यानी, इन नोटों का इस्तेमाल करने के लिए 30 सितंबर तक का ही समय है। बेहतर होगा कि सितंबर में लोग बैंक छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए समय पर 2,000 रुपये के नोट बदल लें। नवंबर 2016 में 2000 रुपए के नोट चलन में लाए गए थे। तब नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद कर दिए गए थे, जिसके बाद अर्थव्यवस्था में करेंसी की जरूरत को पूरा करने लिए 2000 रुपए के नोट सरकार ने जारी किए थे।


सितंबर के बचे 20 दिनों में सिर्फ इतने दिन खुलेंगे बैंक

17 सितंबर, 2023: रविवार

18 सितंबर 2023: सोमवार, वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी

19 सितंबर 2023: मंगलवार, गणेश चतुर्थी

20 सितंबर, 2023: बुधवार, गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई (ओडिशा)।

22 सितंबर, 2023: शुक्रवार, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस।

23 सितंबर, 2023: चौथा शनिवार और महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन (जम्मू और कश्मीर)।

24 सितंबर 2023: रविवार

25 सितंबर 2023: सोमवार, श्रीमंत शंकरदेव की जयंती

27 सितंबर, 2023: बुधवार, मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)।

28 सितंबर, 2023: गुरुवार, ईद-ए-मिलाद या ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारा वफात)

29 सितंबर, 2023: शुक्रवार, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा और शुक्रवार (जम्मू और कश्मीर)

2000 रुपये के नोट कैसे और कहां बदलें?

लोग 30 सितंबर तक अपने संबंधित बैंक अकाउंट में ₹2,000 के नोट जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं। ये सुविधा 23 मई से RBI और देशभर के दूसरे सभी बैंकों के ब्रांच में मिल रही है। RBI के मुताबिक बैंक ब्रांच के ऑपरेशन में किसी तरह की परेशानी न आए। बैंक ब्रांच के रेगुलर कामकाज में रुकावट को कम करने के लिए 20,000 रुपए तक के ₹2,000 के नोट बदले जा सकते हैं। RBI की तरफ से सितंबर के आखिर तक वापस लिए गए नोटों को बदलने की सलाह दी गई है। चलन से बाहर हुए ₹2,000 के नोटों को आपके बैंक अकाउंट में जमा करने के लिए KYC नॉर्म्स और दूसरे लीगल प्रोसेस जरूरी होंगे।

Kotak Bank ने बनाया अनसेक्योर्ड रिटेल लोन बढ़ाने का प्लान, शांति इकंबरम ने बैंक की योजनाओं के बारे में बताया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।