कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने सिक्योर्ड रिटेल लोन को बढ़ाने का प्लान बनाया है। अभी कुल लोन बुक में इसकी हिस्सेदारी 10.7 फीसदी है। बैंक इसे बढ़ाकर 16 फीसदी करना चाहता है। कोटक महिंद्रा बैंक की प्रेसिडेंट (कंज्यूमर बैंकिंग) शांति इकंबरम ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनसेक्योर्ड लोन बुक के बारे में बैंक की सोच स्पष्ट है। हम इसे बढ़ाना चाहते हैं। इसमें हमारे माइक्रोफाइनेंस और क्रेडिट कार्ड बिजनेस शामिल हैं। मनीकंट्रोल से बातचीत में इकंबरम ने बैंक के फ्यूचर प्लान के बारे में कई बातें बताईं। उन्होंने कहा कि अनसेक्योर्ड लोन के मामले में बैंक का रुख संतुलित होगा।
दूसरे बैंकों के मुकाबले अनसेक्योर्ड लोन की हिस्सेदारी कुल लोन में कम
इकंबरम ने कहा कि कोरोना की महामारी के दौरान और इसके खत्म होने पर कुल पोर्टफोलियो में अनसेक्योर्ड रिटेल लोन पोर्टफोलियो की हिस्सेदारी करीब 3.5-5 फीसदी थी। दूसरे बैंकों में यह यह करीब 15-20 फीसदी है। कोरोना की महामारी के बाद इकोनॉमी में रिकवरी आई। रिस्की और लॉस-मेकिंग कस्टमर्स सिस्टम से बाहर हो गए। इससे अनसेक्योर्ड पोर्टफोलियो को बढ़ाने का अच्छा मौका बना। उन्होंने कहा कि साथ ही इकोनॉमी कंजम्प्शन फिर से बढ़ रहा है। इसके साथ हमारी स्ट्रेटेजी का फोकस स्वच्छ पर्यावरण पर है। डेटा एनालिटिक्स में इनवेस्टमेंट से भी हमें मदद मिलने की उम्मीद है।
RBI ने बैंकों को रिटेल लोन को लेकर किया है सावधान
उन्होंने कहा कि समय खराब होने पर आपको यह देखना पड़ता है कि आप किन लोगों के साथ बिजनेस कर रहे हैं। अनसेक्योर्ड सेगमेंट के सबसे बड़े रिस्क इकोनॉमिक रिस्क होते हैं। इनमें जॉब लॉस और इकोनॉमी की बिगड़ती सेहत शामिल हैं। इसलिए रिस्क मैनेज करना बहुत जरूरी है। हमारे और दूसरे बैंकों का रिकवरी मैनेनिज्म बहुत स्ट्रॉन्ग है। हालांकि, RBI ने पिछले कुछ महीनों में बैंकों को अनसेक्योर्ड लोन के बारे में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पिछले एक साल में अनसेक्योर्ड लोन में उछाल
आरबीआई ने 17 जुलाई को अपने बुलेटिन में कहा था कि ग्राहक की क्रेडिट हिस्ट्री का अभाव और अच्छे कोलैटरल के नहीं होने जैसी वजहों से बैंकों के लिए चैलेंज बढ़ गए हैं। केंद्रीय बैंक का यह ऑब्जर्वेशन सही है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में बैंकों के रिटेल अनसेक्योर्ड लोन में काफी बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में क्रेडिट कार्ड पर लोन, पर्सनल लोन और इस तरह के दूसरे उत्पादों पर लोन काफी बढ़ा है।
क्रेडिट कार्ड आउटस्टैंडिंग में भी उछाल
जहां तक Kotak Mahindra Bank की बात है तो अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का अनसेक्योर्ड लोन बढ़ा है। क्रेडिट कार्ड आउटस्टैंडिंग और माइक्रोफाइनेंस लोन में भी उछाल आया है। कोटक बैंक की कुल लोन बुक में अनसेक्योर्ड रिटेल लोन की हिस्सेदारी बढ़कर 10.7 फीसदी पहुंच गई है। एक साल पहले यह 7.9 फीसदी थी।