Rupees 2000 Notes Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2,000 रुपये के नोट को सर्कुलर जारी कर चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। साथ ही लोगों को अपने 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था। 30 सितंबर को खत्म होने में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय बचा है। उसमें भी त्योहार के कारण एक-दो दिन बैंक त्योहार के कारण बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों के पास बैंक ब्रांच जाकर नोट बदलने के लिए 4 से 5 दिन ही बचते हैं। ऐसे में सही होगा कि बैंकों को छुट्टी की लिस्ट को चेक करके जल्द से जल्द अपने 2,000 रुपये के नोट को बदल दिया जाए। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।
