Rupees 2000 Note: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) आम लोगों को 2,000 रुपये का नोट बदलने के लिए थोड़ा और समय दे सकता है। RBI आम लोगों को अक्टूबर तक नोट बदलने या जमा करने का टाइम दे सकता है। सीनियर अधिकारी ने नाम न देने की शर्त पर बताया कि आरबीआई नोट बदलने का टाइमलाइन बढ़ा सकता है। अधिकारी ने कहा कि RBI 2,000 रुपये के नोट बदलने और एक्सचेंज करने का समय करीब एक महीना बढ़ा सकता है। RBI नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRI) यानी विदेशो में रह रहे इंडियन को ध्यान में रखकर इसे आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है।
अभी 2,000 रुपये की नोट बदलने की डेडलाइन है 30 सितंबर
19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। अभी तक 2,000 रुपये के नोट को बदलने की आखिरी तारीख कल 30 सितंबर तक है। RBI ने अभी तक आधिकारिक तौर पर डेट बढ़ाने की बात नहीं की है। RBI ने सभी आम लोगों से अनुरोध किया था कि लोग 30 सितंबर तक 2,000 हजार रुपये के नोट बैंकों में जमा कर दें या उनके बदले में दूसरे वैल्यू के नोट ले लें। अब बैंक से नोट बदलने के लिए कल तक का ही समय बचा है।
93 फीसदी से अधिक 2,000 रुपये के नोट आए वापिस
सितंबर की शुरुआत में आरबीआई की जानकारी के मुताबिक चलन से हटाए गए 2,000 रुपये के कुल 93 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। आरबीआई के एक बयान के मुताबिक बैंकों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि 31 अगस्त 2023 तक बैंकों में जमा किए गए 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि 31 अगस्त को 0.24 लाख करोड़ रुपये मूल्य के केवल 2,000 रुपये के नोट चलन में थे।
बैंक से नोट बदलने का तरीका
लोग 30 सितंबर तक अपने रिवाइज बैंक खातों में 2,000 रुपये के नोट जमा या बदल सकते हैं। यह सुविधा 23 मई से RBI और देश भर के अन्य सभी बैंकों की ब्रांच में मिल रही है। बैंक ब्रांच के नियमित कामकाज में परेशानी को कम करने के लिए 2,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये मूल्य तक के नोट बदले जा सकते हैं। 2,000 रुपये के नोट को बैंक खाते में जमा करने के लिए KYC नियमों का पूरा होना जरूरी है।